लाइव न्यूज़ :

Azam Khan से मौलाना मोहम्मद अली जौहर शोध संस्थान को वापस लेने की हो रही है तैयारी, 33 साल वाली लीज भी होगी कैंसिल, जानें वजह

By आजाद खान | Updated: July 20, 2022 13:29 IST

Azam Khan News: आपको बता दें कि आजम खान ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर शोध संस्थान के लिए इस तरीके से लीज करवाई थी कि वह इसे 33-33 साल के लिए दो बार इस्तेमाल कर सकें।

Open in App
ठळक मुद्देसपा नेता आजम खान से मौलाना मोहम्मद अली जौहर शोध संस्थान को वापस लिया जाएगा।इस संस्थान की लीज भी कैंसिल करने की तैयारी चल रही है।यह कार्रवाई एसआईटी की जांच के आधार पर होने वाली है।

Azam Khan News: सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से मौलाना मोहम्मद अली जौहर शोध संस्थान को उनसे वापस लेने की तैयारी हो रही है। यही नहीं इस शोध संस्थान की लीज को भी निरस्त करने की तैयारी की जा रही है। 

आपको बता दें कि यह वही शोध संस्थान है जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ढाई साल पहले शासन को सौंपी गई एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। ऐसे में तत्कालीन मंडलीय अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह पर भी विभागीय कार्रावई होने जा रही है और उनसे जल्द ही आरोप पत्र को देखर जवाब भी मांगा जाएगा। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, एसआईटी की जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था कि आजम खान ने जिस मौलाना मोहम्मद अली जौहर शोध संस्थान को शोध के लिए लीज पर लिया था, बाद में उसके उद्देश्य को ही बदल दिया था। लीज लेते समय यह कहा गया था कि इस शोध संस्था में उर्दू, अरबी व फारसी विषयों में उच्च शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी एवं शोध के अन्य कार्य किए जाएगें, लेकिन बाद में इस भवन में रामपुर पब्लिक स्कूल खुलवा दी गई थी। 

इसे लेकर अनियमितताओं को देखते हुए योगी सरकार ने 2018 में इसकी एसआईटी जांच करवाई थी। इस जांच में खुलासे के बाद अब इस में कार्रवाई होने वाली है। 

सलाना 100 रुपए के लीज पर लिया गया था संस्थान

आपको बता दें कि इस संस्थान को आजम खान द्वारा 33 साल के लिए 100 रुपए के सलाना लीज पर लिया गया था। इस लीज को ऐसे बनाया गया था कि इसे दो बार 33-33 साल के लीज पर लिया जा सकता है। यही नहीं आजम खान ने इस संस्थान को ऐसे ट्रस्ट को दिलवाया था जिसके वे खुद आजीवन अध्यक्ष हैं।

ऐसे में तत्कालीन मंडलीय अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह पर एसआईटी ने लापरवाही और उदासीनता के आरोप लगाते हुए उन पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। 

टॅग्स :आज़म खानउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथउर्दू 
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा