लाइव न्यूज़ :

मथुरा में प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति सहित कीमती सामान चोरी

By भाषा | Updated: December 11, 2020 22:22 IST

Open in App

मथुरा (उत्तरप्रदेश), 11 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में ब्रह्मांड घाट मंदिर से ब्रह्मांड बिहारी की अष्टधातु की मूर्ति, ठाकुर जी के श्रृंगार के कई सामान और चालीस हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई।

एसपी (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया, ‘‘चोर ठाकुरजी के कई चांदी के छत्र, बांसुरी, लकुटी आदि ले गए। वे मंदिर से 40 हजार रुपये की नकदी भी चुरा ले गए। पुजारी ने मामले में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने श्वान दस्ता बुलाकर क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुजारी ने बताया है कि मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्ति सैकड़ों वर्ष पुरानी थी।’’

ब्रह्मांड घाट मंदिर के पुजारी रामशरण दास ने बताया, ‘‘रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह मंदिर खोलने गया तो वहां पर देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। मंदिर परिसर के परिक्रमा मार्ग से चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और मंदिर में रखी अष्टधातु की मूर्ति, नकदी और अन्य कीमती सामन चुरा ले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद