लाइव न्यूज़ :

'उनकी लंबी आयु की दुआ करूंगा', राहुल गांधी के लिए बोले पूर्व कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद

By रुस्तम राणा | Updated: August 29, 2022 15:41 IST

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने दिल्ली में अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से बात की, जहां उन्होंने कांग्रेस को अपनी 'शुभकामनाएं' दीं और कहा, पार्टी को दुआओं से ज्यादा दवाओं की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी को लेकर कहा- वह उनकी लंबी आयु के लिए दुआ करेंगेआजाद ने कहा- कांग्रेस को दुआओं से ज्यादा दवाओं की जरूरत हैकांग्रेस के पूर्व नेता ने पार्टी को अपनी 'शुभकामनाएं' दीं

नई दिल्ली: कांग्रेस को अलविदा कह चुके गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रति सम्मान व्यक्त किया है। अपने इस्तीफा-पत्र में राहुल गांधी पर तीखे प्रहार करने वाले कांग्रेस के पूर्व नेता ने राहुल गांधी को लेकर कहा वह उनकी लंबी आयु के लिए दुआ करेंगे।

इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी के लिए यह भी कहा, "हमने उन्हें एक सफल नेता बनाने की कोशिश की ... लेकिन उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है।" आजाद ने दिल्ली में अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से विस्तार से बात की, जहां उन्होंने कांग्रेस को अपनी 'शुभकामनाएं' दीं और कहा, पार्टी को दुआओं से ज्यादा दवाओं की जरूरत है।

गौरलतब है कि पांच दशकों तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहने वाले गुलाम नबी आजाद ने पिछले सप्ताह पांच पन्नों का पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस पत्र में राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए गए थे और पार्टी की वर्तमान स्थिति के लिए सीधे-सीधे राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया गया था। 

आजाद ने अपने विस्फोटक पत्र में लिखा, "दुर्भाग्य से, राहुल गांधी के राजनीति में प्रवेश के बाद, और विशेष रूप से जनवरी 2013 के बाद जब उन्हें आपके (सोनिया गांधी) द्वारा उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था, इसके बाद पार्टी में पूरे परामर्श तंत्र को ध्वस्त कर दिया गया।" इसके अलावा आजाद ने 2019 के आम चुनाव में विनाशकारी परिणामों के बाद उनके बेटे के पद छोड़ने के बाद से पार्टी की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी को भी आड़े हाथों लिया था। 

अपने पत्र में कांग्रेस के पूर्व नेता ने सोनिया को 'फिगरहेड' (नाम मात्र का नेता) कहा था। आपको बता दें कि आजाद 'जी-23' के सदस्य थे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का यह समूह पार्टी में नेतृत्व में बदलाव की मुखरता से मांग कर रहा था। जी-23 ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की स्थिति पर सवाल उठाया था।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादराहुल गांधीसोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस