लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री पद के लिए प्रियंका गांधी को 'प्रोजेक्ट' करना जल्दबाजी, प्रशांत किशोर बोले- भारतीय राजनीति में बहुप्रतीक्षित पदार्पण

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 24, 2019 08:48 IST

प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर बिहार के नेताओं की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया आई है।

Open in App

पटना, 23 जनवरी (एजेंसी): प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर बिहार के नेताओं की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया आई है। जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने प्रियंका की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और इसे भारतीय राजनीति में बहुप्रतीक्षित पदार्पण में से एक बताया। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने किशोर ने ट्वीट किया कि यह भारतीय राजनीति में बहुप्रतीक्षित पदार्पण में से एक है। हालांकि लोग उनके राजनीति में प्रवेश के समय, उनकी सटीक भूमिका और आवंटित पद को लेकर बहस कर सकते हैं लेकिन मेरे लिए असली खबर यह है कि उन्होंने आखिरकार यह फैसला ले लिया। प्रियंका गांधी को बधाई और शुभकामनाएं।

वहीं, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि प्रियंका पहले से ही कांग्रेस के भीतर सक्रिय और प्रभावशाली रही हैं, इसलिए उन्हें पार्टी में कोई पद दिए जाने का मामला बहुत महत्व नहीं रखता। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रियंका को बधाई तो दी लेकिन साथ ही कटाक्ष करते हुए कहा कि एक निजी कंपनी में सीएमडी किसी को किसी भी पद पर नियुक्त कर सकता है।

आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने इसे कांग्रेस के भीतर बेहतर बदलाव की संज्ञा देते हुए कहा कि प्रियंका अपनी दादी एवं दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलती-जुलती हैं और उन्होंने उनके मूल्यों को भी आत्मसात किया है। इससे कांग्रेस और उसके सभी सहयोगियों की संभावनाएं प्रबल होंगी। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर महागठबंधन का कोई घटक मजबूत होता है तो इससे पूरे गठबंधन को फायदा होगा। 

उधर, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी और बिहार विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य प्रेम चंद्र मिश्र द्वारा प्रियंका को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी।

टॅग्स :प्रियंका गांधीलोकसभा चुनावभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब