लाइव न्यूज़ :

गोवा: प्रमोद सावंत हो सकते हैं अगले मुख्यमंत्री, देर रात होगा शपथ-ग्रहण समारोह

By विकास कुमार | Updated: March 18, 2019 19:16 IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा पहुंच चुके हैं. पणजी के एक होटल में सभी विधायकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, नितिन गडकरी और प्रमोद सावंत की मीटिंग चल रही है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रमोद सावंत गोवा विधानसभा के स्पीकर हैं.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा पहुंच चुके हैं.

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के आकस्मिक निधन के बाद प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है. प्रमोद सावंत का नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहा है. सावंत इस वक्त गोवा विधानसभा में स्पीकर हैं. साखली क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं. बीजेपी ने रणनीति के तहत उन नामों पर चर्चा नहीं करने का फैसला किया है जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. 

गोवा बीजेपी चीफ विनय तेंदुलकर ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि कई नेताओं का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए आगे चल रहा है. इनमें उनका भी नाम शामिल है. कई नेताओं का नाम चलता रहेगा. उनका साफ कहना था कि विधायकों की बैठक में अगले सीएम का नाम तय होगा. विनय तेंदुलकर के मुताबिक आज नाम तय हो जायेगा. 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा पहुंच चुके हैं. पणजी के एक होटल में सभी विधायकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, नितिन गडकरी और प्रमोद सावंत की मीटिंग चल रही है. 

 

कल देर शाम गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया था. मनोहर पर्रिकर प्रदेश के 4 बार मुख्यमंत्री रहे. उनके निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है. गोवा में 7 दिनों के राजकीय शोक का एलान किया गया है. आज केंद्र सरकार ने भी राष्ट्रीय शोक का एलान किया था जिसके कारण देश का तिरंगा झंडा आधा झुका रहा. 

मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार आज किया गया जिसके साथ ही देश के पूर्व रक्षा मंत्री पंचतत्व में विलीन हो गए. 

टॅग्स :गोवामनोहर पर्रिकरअमित शाहनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण