लाइव न्यूज़ :

आचार्य प्रमोद कृष्णन ने उपचुनाव में भाजपा की जीत को बताया 'धर्म' की जीत, बोले- "विपक्षी दलों को गंभीर चिंतन की जरूरत"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 6, 2022 16:58 IST

कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णन ने उपचुनाव में यूपी, ओडिशा, हरियाणा और बिहार के एक सीट पर भाजपा को मिली जीत को सीधे 'धर्म' से जोड़ते हुए विपक्ष को चिंतन की सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णन ने उपचुनाव भाजपा को मिली जीत को जोड़ा सीधे धर्म सेआचार्य प्रमोद कृष्णन ने उपचुनाव के परिणामों को विपक्ष के लिए खतरे की घंटी बतायाउन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को "गम्भीर" चिंतन की ज़रूरत है

दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने देश के छह राज्यों के कुल सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत पर विपक्षी दलों को आत्ममंथन करने की सलाह दी है। कृष्णन ने यूपी, ओडिशा, हरियाणा और बिहार के एक सीट पर भाजपा को मिली जीत को सीधे 'धर्म' से जोड़ते हुए विपक्ष को चिंतन की सलाह दी है।

प्रमोद कृष्णन ने कहा कि 6 राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में 4 सीटों पर अकेले भाजपा को जीत मिली है, उससे समझा जा सकता है कि देश में आज भी मतदाताओं का झुकाव भाजपा की ओर है और उसका सबसे बड़ा कारण धर्म है। इसलिए कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को इन चुनाव परिणामों की गंभीरता से व्याख्या करने की जरूरत है।

इस संबंध में प्रमोद कृष्णन ने ट्वीट करके कहा, "उपचुनाव में भाजपा की जीत “धर्म”की जीत है, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को "गम्भीर" चिंतन की ज़रूरत है।"

देश में आज उत्तर प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार में विधानसभा उपुनाव के नतीजे आये। बिहार को छोड़कर सभी प्रदेशों में एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे। वहीं बिहार में दो सीटों गोपालगंज और मोकामा पर यह चुनाव संपन्न हुए थे।

इसमें तेलंगाना और महाराष्ट्र को छोड़ दें तो लगभग सभी जगहों पर भाजपा की स्थिति मजबूत बनी रही। भाजपा के लिए सबसे आश्चर्यजनक परिणाम ओडिशा से रहा, जहां की धामनगर सीट भाजपा के खाते में गई। उसके अलावा तेलंगाना और महाराष्ट्र के उपचुनाव में भाजपा बेअसर दिखाई दी।

तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने जीत दर्ज की। विस्तृत परिणाम की बात करें तो बिहार के मोकामा में राजद, गोपालगंज में भाजपा, उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ में भाजपा, हरियाणा के आदमपुर में भाजपा, ओडिशा के धामनगर में भाजपा, तेलंगाना के मुनुगोडे में टीआरएस और महाराष्ट्र (मुंबई) के अंधेरी ईस्ट में शिवसेना (ठाकरे गुट) ने जीत दर्ज की है।

वैसे अगर 6 राज्यों में संपन्न हुए उपचुनाव के बारे में बात की जाए तो इसमें कोई ऐसा राज्य नहीं था, जहां पर कांग्रेस की सरकार हो। ज्यादातर सूबों में क्षेत्रीय दलों की मजबूत दावेदारी के कारण कांग्रेस द्वारा इन सीटों पर हुए उपचुनावों को महज रस्म अदायगी के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन बतौर राष्ट्री पार्टी अकेले भाजपा में इन चुनावों में दम ठोंकती हुई नजर आ रही थी।

टॅग्स :उपचुनावकांग्रेसBJPशिव सेनातेलंगाना राष्ट्र समितिजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की