लाइव न्यूज़ :

Pralay Missile: सतह से सतह पर मार, चीन और पाकिस्तान को टेंशन देगा ‘प्रलय’, चीन की ‘डोंग फेंग 12’ और रूस की ‘इस्कंदर’ से टक्कर, जानें और खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2023 16:55 IST

Pralay Missile: पड़ोसी देशों चीन एवं पाकिस्तान के साथ लगती भारत की सीमाओं पर रक्षा जरूरतों के मद्देनजर इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे मिसाइल ने अपने सभी मिशन उद्देश्यों को पूरा किया।समुद्र तट के पास कई उपकरणों ने इसके प्रक्षेपण पथ पर नजर रखी।ठोस-ईंधन, युद्धक्षेत्र मिसाइल पृथ्वी रक्षा वाहन पर आधारित है।

Pralay Missile: भारत ने ओडिशा तट के पास अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (एसआरबीएम) ‘प्रलय’ का मंगलवार को सफल परीक्षण किया। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी देशों चीन एवं पाकिस्तान के साथ लगती भारत की सीमाओं पर रक्षा जरूरतों के मद्देनजर इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है। अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न करीब नौ बजकर 50 मिनट पर प्रक्षेपित की गई मिसाइल ने अपने सभी मिशन उद्देश्यों को पूरा किया।

उन्होंने बताया कि समुद्र तट के पास कई उपकरणों ने इसके प्रक्षेपण पथ पर नजर रखी। अधिकारी ने कहा कि ‘प्रलय’ 350-500 किलोमीटर की कम दूरी वाली सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जो 500 से 1,000 किलोग्राम का पेलोड साथ ले जाने में सक्षम है। ठोस-ईंधन, युद्धक्षेत्र मिसाइल पृथ्वी रक्षा वाहन पर आधारित है।

उन्होंने बताया कि ‘प्रलय’ को वास्तविक नियंत्रण रेखा और नियंत्रण रेखा के पास तैनात करने के लिए विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘प्रलय’ मिसाइल की तुलना चीन की ‘डोंग फेंग 12’ और रूस की ‘इस्कंदर’ से की जा सकती है। ‘इस्कंदर’ का इस्तेमाल यूक्रेन के साथ युद्ध में किया गया था। पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली में भी सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल हैं। भाषा सिम्मी पवनेश पवनेश

टॅग्स :मिसाइलओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर