बीजेपी सरकार गिरने के बाद प्रकाश राज का पहला ट्वीट- 56 छोड़िए 55 घंटे नहीं संभला कर्नाटक

By स्वाति सिंह | Updated: May 20, 2018 16:15 IST2018-05-20T16:04:42+5:302018-05-20T16:15:51+5:30

फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने ट्वीट किया 'कर्नाटक में भगवा रंग नहीं होने वाला। यह रंगीन ही रहेगा।

Prakash Raj attacks on BJP and Pm Narendra modi says, Karnataka is not going to be saffron' | बीजेपी सरकार गिरने के बाद प्रकाश राज का पहला ट्वीट- 56 छोड़िए 55 घंटे नहीं संभला कर्नाटक

बीजेपी सरकार गिरने के बाद प्रकाश राज का पहला ट्वीट- 56 छोड़िए 55 घंटे नहीं संभला कर्नाटक

बेंगलुरु, 20 मई: कर्नाटक में शनिवार को बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद फिल्म अभिनेता प्रकाश राज बीजेपी और पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया 'कर्नाटक में भगवा रंग नहीं होने वाला। यह रंगीन ही रहेगा। खेल शुरू होने से पहले ही खत्म हो चुका है। अब 56 इंच को तो भूल ही जाइए अगर आप 55 घंटे भी कर्नाटक नहीं संभाल नहीं सके। अब इससे भी गंदी पॉलिटिक्स के लिए तैयार हो जाइए, देश और जनता के लिए हम हमेशा खड़े हैं।' 


ये भी पढ़ें: कर्नाटक: कुमारस्वामी सरकार में होंगे 33 मंत्री, कांग्रेस-जेडीएस के बीच समझौता

इससे पहले जब येदियुरप्पा ने राज्य में सीएम पद की शपथ ली थी तब प्रकाश राज ने ट्वीट कर कहा था कि, कर्नाटक ब्रेकिंग न्यूज।।।!!! हॉलिडे रेसॉर्ट के मैनेजर महामहिम गवर्नर से मिल रहे हैं और सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, क्योंकि उनके साथ 116 विधायक हैं।।।खेल अब शुरू हुआ है।।।हर कोई राजनीति का सहारा ले रहा है।'


ये भी पढ़ें: संजय निरूपम ने कर्नाटक के राज्यपाल की तुलना कुत्ता से की, बाद में ट्वीट को मिटाया

बता दें कि इससे पहले प्रकाश राज ने इस पूरे राजनीतिक परिदृश्य को बेशर्म राजनीतिक सर्कस की संज्ञा दी थी। दरअसल, कर्नाटक में विधायकों की खरीद-फरोख्त के चलते जेडी(एस) और कांग्रेस ने उन्हें सुरक्षित ठिकानों पर भेज दिया है।

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्‍ट के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही बीजेपी की कर्नाटक में सरकार गिर गई। येदियुरप्पा ने 15 मई को 32वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। येदियुरप्प्पा के इस्तीफे के साथ कर्नाटक में मचे राजनीतिक घमासान पर शायद अंकुश लग गया है।

Web Title: Prakash Raj attacks on BJP and Pm Narendra modi says, Karnataka is not going to be saffron'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे