लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में बीजेपी मुश्किल में पर प्रकाश जावड़ेकर का दावा- 'झारखंड और दिल्ली में भी होगी हमारी जीत'

By विनीत कुमार | Updated: October 24, 2019 12:07 IST

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोट डाले गये थे और आज इसके नतीजे आ रहे हैं। रुझानों में महाराष्ट्र में जहां बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन एक बार फिर सरकार बनाता दिख रहा है। वहीं, हरियाणा में किसी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश जावड़ेकर का दावा- दिल्ली और झारखंड में होगी बीजेपी की जीतहरियाणा में किसी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है, महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की बन सकती है सरकार

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को दावा किया कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ-साथ बीजेपी आने वाले झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी बाजी मारने में कामयाब होगी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार जावड़ेकर ने कहा, 'पांच साल बाद लोगों ने लोकसभा में हमे ज्यादा बहुमत दिया। अब वे हमें विधानसभा चुनाव में भी बड़ा बहुमत देंगे। महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद झारखंड और दिल्ली में भी हम जीत हासिल करेंगे।'

जावड़ेकर ने साथ ही कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दोनों राज्यों के सरकारों द्वारा विकास के लिए किये काम पर विश्वास किया है। महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोट डाले गये थे।बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। रुझानों में महाराष्ट्र में जहां बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन एक बार फिर सरकार बनाता दिख रहा है। वहीं, हरियाणा में किसी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है।

बहरहाल, भारत के वर्ल्ड बैंक इज ऑफ डुइंग बिजनेस में भारत के 14 स्थान के छलांग लगाने पर जावड़ेकर ने कहा, 'नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत एफडीआई के लिए सबसे आकर्षक जगह बन गई है। इसलिए लोग दूसरे देशों की बजाय भारत को महत्व दे रहे हैं।'

जावड़ेकर ने कहा, 'हम 2014 में ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में 142वें नंबर पर थे। पिछले साल हम 77वें स्थान पर रहे और अब हम ऊपर उठकर 63वें पायदान पर पहुंचे हैं।'

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरविधानसभा चुनावहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली विधान सभा चुनाव 2019झारखंडमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो