लाइव न्यूज़ :

प्रफुल्ल पटेल दाऊद के करीबी इकबाल मिर्ची से कथित लैंड डील मामले में पेश होने ईडी दफ्तर पहुंचे

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 18, 2019 11:16 IST

Praful Patel: पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल प्रवर्तन निदेशालय के सामने शुक्रवार को पेश हुए, जो इकबाल मिर्ची से कथित वित्तीय साझेदारी के आरोपों का सामना कर रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देप्रफुल्ल पटेल 18 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय के सामने हुए पेशपटेल को ईडी ने इकबाल मिर्ची से कथित लैंड डील मामले में समन जारी किया था

पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल शुक्रवार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मिर्ची के साथ हुए कथित लैंड डील मामले में पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ऑफिस पहुंचे। ईडी ने इस मामले की जांच के तहत प्रफुल्ल पटेल को 18 अक्टूबर को हाजिर होने का समन जारी किया था।  

कांग्रेस ने प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ जांच को बीजेपी सरकार का चुनावी हथकंडा करार दिया था, जबकि पटेल ने इसे 'केवल अटकलें' कहकर खारिज करने की कोशिश की थी। पटेल ने कहा कि उनके और इकबाल मिर्ची के बीच 'एक पैसे की भी कीमत की संपत्ति का लेनदेन' नहीं हुआ था

प्रफुल्ल पटेल-इकबाल मिर्ची के बीच हुई कथित लैंड डील की जांच

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल द्वारा प्रमोटेड कंपनी और दाऊद इब्राबिम के करीबी गैंगस्टर दिवंगत इकबाल मेमन उर्फ 'मिर्ची' के बीच हुई कथित लैंड डील की जांच कर रहा है।

ये जांच पटेल परिवार द्वारा प्रमोटेड कंपनी मिलनेनियम डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड और मिर्ची परिवार के बीच हुए कानूनी समझौते के मामले में की जा रही है।    

ईडी के मुताबिक, प्रफुल्ल पटेल और इकबाल मिर्ची के बीच कथित वित्तीय डील हुई थी। इस डील के तहत मिर्ची परिवार द्वारा मिलेनियम डेवलेपर्स को वर्ली में नेहरू प्लेनेटोरियम के सामने प्राइम लोकेशन पर एक प्लॉट दिया गया था। इस प्लॉट पर मिलेनियम डेवलेपर्स ने एक 15 मंजिला व्यावसायिक और आवासीय इमारत सीजे हाउस का निर्माण किया।

2006-07 में हुई इस डील के तहत सीजे हाउस के दो फ्लोर मेमन परिवार को ट्रांसफर किए गए थे। ईडी के मुताबिक, 14 हजार स्क्वैयर फीट के इन दो फ्लोर्स की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है। 

टॅग्स :प्रफुल्ल पटेलप्रवर्तन निदेशालयदाऊद इब्राहिम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतहम राजग के साथ हैं और रहेंगे?, सुनील तटकरे ने कहा-लोग चाहे कुछ भी कहें, हमारा रुख स्पष्ट और अजितदादा की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप