लाइव न्यूज़ :

दूसरे दिन ईडी के समक्ष पेश हुए प्रफुल्ल पटेल, नौ घंटे तक हुयी पूछताछ

By भाषा | Updated: June 12, 2019 05:30 IST

पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री एवं राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल कई करोड़ रुपए के कथित उड्डयन घोटाले के कारण एयर इंडिया को हुए घाटे से संबंधित धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए।

Open in App

पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री एवं राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल कई करोड़ रुपए के कथित उड्डयन घोटाले के कारण एयर इंडिया को हुए घाटे से संबंधित धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पटेल पूर्वाह्न करीब 10 बजे यहां खान मार्केट में एजेंसी के मुख्यालय में उसके समक्ष पेश हुए। वह शाम में सात बजकर 45 मिनट पर वहां से निकले। अधिकारियों ने बताया कि वह मामले के जांच अधिकारी के साथ करीब नौ घंटे तक रहे। इसमें दोपहर का भोजन और अन्य ब्रेक शामिल हैं। एजेंसी ने सोमवार को भी उनसे पूछताछ की थी। मामले के जांच अधिकारी ने सोमवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सोमवार को पटेल का बयान दर्ज किया था और ऐसा बताया जा रहा है कि पटेल ने एजेंसी के साथ ‘‘सहयोग’’ किया।

अधिकारियों ने बताया था कि राज्य सभा सदस्य पटेल से मंगलवार को फिर से पेश होने को कहा गया था क्योंकि पूछताछ और उनके बयानों की रिकॉर्डिंग अभी जारी है। यह मामला अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए हवाई स्लॉट्स तय करने में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज की गई आपराधिक शिकायत से सामने आया। इसमें राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया को घाटा हुआ। जांच एजेंसी ने अदालत में हाल ही में जो आरोपपत्र दायर किया उसमें पटेल (62) को ऐसे व्यक्ति के तौर पर नामजद किया गया जिन्हें उड्डयन लॉबिस्ट दीपक तलवार जानता है। ईडी ने कुछ समय पहले तलवार को गिरफ्तार किया था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता को मामले में बतौर आरोपी नामजद नहीं किया गया है। पटेल 2004 और 2011 के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रभारी रहे हैं। ईडी पहले ही सरकारी एयरलाइन और उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ प्रबंधन में कई लोगों से पूछताछ कर चुका है। मामले में ईडी के आरोपपत्र में तलवार को नामजद किया गया है और दावा किया गया है कि वह पटेल के नियमित संपर्क में था। आरोपपत्र के अनुसार, तलवार ने अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर निजी एयरलाइनों के लिए अनुचित लाभ हासिल किए। तलवार को दुबई से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद इस साल की शुरुआत में ईडी ने गिरफ्तार किया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए