लाइव न्यूज़ :

गहलोत सरकार गिराने की कोशिश के आरोप पर प्रतिक्रिया से प्रधान का परहेज

By भाषा | Updated: December 5, 2020 21:02 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), पांच दिसम्बर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस आरोप पर प्रतिक्रिया देने से शनिवार को लगातार परहेज किया कि भाजपा राज्य में उनकी सरकार गिराने की फिर से कोशिश कर रही है।

शहर के देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं ने प्रधान से जब गहलोत के इस आरोप पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने इस बारे में पूछे गए सवाल को एक ठहाके के साथ टाल दिया और गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।

इसके ठीक बाद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हवाई अड्डे के नजदीक स्थित पितरेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचे और दर्शन किए।

मंदिर परिसर में जब उनसे गहलोत के आरोप को लेकर दोबारा सवाल किया गया, तो उन्होंने इसका जवाब देने से फिर परहेज करते हुए कहा, "जय श्री हनुमान।"

अधिकारियों ने बताया कि प्रधान मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर अपने परिवार के साथ शनिवार शाम इंदौर पहुंचे। उनका पड़ोसी शहर उज्जैन में रविवार को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का भी कार्यक्रम है।

इससे पहले, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर साजिश के तहत उनकी सरकार गिराने के नये प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा, "यह षड़यंत्र (निर्वाचित सरकारों का गिराने का) भाजपा हर राज्य में कर रही है। लोग कहते हैं महाराष्ट्र की बारी आने वाली है। पता नहीं क्या होगा? वे राजस्थान में वापस गेम शुरू करने वाले हैं। यह इनकी (भाजपा नेताओं) की सोच है।"

गहलोत ने अपने इस आरोप के संदर्भ में कुछ महीने पहले राजस्थान में सामने आए राजनीतिक संकट की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के कांग्रेस के बागी विधायकों से मुलाकात की थी और घण्टे भर की इस भेंट के दौरान धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राज्यसभा सांसद सैयद जाफर इस्लाम भी मौजूद थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारे विधायकों ने आकर मुझसे कहा कि हमें (कथित मुलाकात के दौरान) शर्म आ रही थी, कहां तो सरदार पटेल गृह मंत्री थे और कहां अमित शाह गृह मंत्री के रूप में बैठे हुए हैं और हमें मिठाई-नमकीन खिला रहे हैं।"

गहलोत ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस के बागी विधायकों से मुलाकात के दौरान उनका "हौसला बढ़ाने के लिए" प्रधान ने उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों से बात करने का "नाटक" किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर