लाइव न्यूज़ :

पी पी के रामाचार्युलू राज्यसभा के महासचिव नियुक्त किये गये

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:41 IST

Open in App

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को डॉ. पी पी के रामाचार्युलू को राज्यसभा सचिवालय का महासचिव नियुक्त किया । रामाचार्युलू देश दीपक वर्मा की जगह लेंगे जो चार साल तक महासचिव रहने के बाद मंगलवार को इस पद से मुक्त हो गये। सचिवालय ने एक बयान में कहा कि डॉ. परसराम पट्टाभि केशव रामाचार्युलू 2018 से राज्यसभा सचिवालय में सचिव थे। वह राज्यसभा के करीब 70 साल के इतिहास में सचिवालय के रैंक से इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाले पहले अंदरूनी कर्मी हैं।बयान के अनुसार लोकसभा के महासचिव पद पर नौ ऐसे अंदरूनी कर्मी पहुंच चुके हैं। सन् 1958 में 20 मार्च को जन्मे रामाचार्युलू के पास संसद के कामकाज के विभिन्न पहलुओं को संभालने का करीब 40 साल का अनुभव है। वह लोकसभा में एक साल काम करने के बाद 1983 में राज्यसभा सचिवालय से जुड़े थे। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि यह नियुक्ति अगले आदेश तक के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत'चुनौतियों के लिए तैयार रहें, इसका असर लंबे समय तक रह सकता है': PM मोदी ने राज्यसभा में US-ईरान युद्ध को लेकर किया आगाह

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?