लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में आलू संकट ‘कृत्रिम’, तृणमूल सरकार जिम्मेदार : दिलीप घोष

By भाषा | Updated: November 29, 2020 18:19 IST

Open in App

कोलकाता, 29 नवंबर पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल से संरक्षण प्राप्त लोगों ने राज्य में ‘कृत्रिम तरीके से आलू का संकट’ पैदा किया है।

आलू की कीमत में अचानक हुई वृद्धि पर चिंता जताते हुए घोष ने कहा कि इससे आम आदमी की जेब पर बड़ी मार पड़ी है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘आलू की कीमत इतनी अधिक क्यों है? यह संकट कृत्रिम तरीके से उन लोगों द्वारा पैदा की गई है, जिन्हें सत्तारूढ़ दल का संरक्षण प्राप्त है। यह संकट उन लोगों द्वारा पैदा की गई है जो हर चीज के लिए ‘कटमनी’ (किसी भी काम के लिए पैसा) लेते हैं।’’

भाजपा नेता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों का एक धड़ा भी पार्टी नेतृत्व की कार्यप्रणाली से नाखुश है। उन्होंने दावा किया कि बागी कार्यकर्ता ‘पीके हटाओ और तृणमूल कांग्रेस बचाओ’ नारा बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी द्वारा 2021 के विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) की सेवाएं लेने का विरोध कर रहे हैं।

जब घोष से पूछा गया कि उत्तरी बंगाल में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा नेता बिमल गुरुंग के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने और तृणमूल कांग्रेस से मिलने से लगे झटके से क्या भगवा पार्टी उबर जाएगी, तो इसपर उन्होंने कहा कि यह दार्जिलिंग के लोगों के साथ ‘विश्वासघात’ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘गुरुंग ने पहाड़ के लोगों के साथ विश्वासघात किया है और बिनय तमांग गुट की स्वीकार्यता नहीं है जबकि भाजपा लंबे समय से यहां के लोगों के साथ खड़ी रही है। पहाड़ों में हमारे सांसद लोकप्रिय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो