लाइव न्यूज़ :

ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर लगा 'महाराष्ट्र के सीएम केवल आदित्य ठाकरे' का पोस्टर, सीएम पद को लेकर अड़ी शिवसेना

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 26, 2019 15:04 IST

Aaditya Thackeray Poster: ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है, 'महाराष्ट्र के सीएम केवल आदित्य ठाकरे', सीएम पद को लेकर सियासत गर्माई

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने की महाराष्ट्र में ढाई-ढाई साल सीएम के फॉर्मूले की मांगशिवसेना ने कहा कि बीजेपी चुनाव पूर्व किए अपने 50: 50 वादे को ना भूले

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर शिवसेना की 50-50 फॉर्मले की मांग के बीच मुंबई में ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर आदित्य ठाकरे को महाराष्ट्र का सीएम बताने वाला पोस्टर लगाया गया है। मातोश्री के बाहर लगे इस पोस्टर में लिखा है, 'महाराष्ट्र के सीएम केवल आदित्य ठाकरे।'

इससे पहले शनिवार को शिवसेना ने नई सरकार गठन में अपने 50-50 फॉर्मले की मांग दोहराते हुए कहा कि बीजेपी को चुनाव पूर्व किए अपने वादे को याद रखना चाहिए और बीजेपी और शिवसेना दोनों को ही राज्य में ढाई-ढाई साल सरकार चलाने का मौका मिलना चाहिए।

शिवसेना ढाई-ढाई साल सीएम की मांग पर अड़ी

शिवसेना के प्रताप सारनैक ने शनिवार को कहा, हारी बैठक में फैसला लिया गया है कि जैसा कि अमिथ शाह ने लोकसभा चुनावों से पहले 50-50 फॉर्मूले का वादा किया था, उसी तरह दोनों सरकारों को 2.5-2.5 साल सरकार चलाने का मौका मिलना चाहिए, इसलिए शिवसेना का सीएम होना चाहिए। उद्दव जी को बीजेपी से ये आश्वसन लिखित में मिलना चाहिए।   

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 2014 के 122 के मुकाबले इस बार 105 सीटें ही मिली हैं, तो वहीं शिवसेना ने इस बार 56 सीटें जीती हैं। लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी 145 सीटों के आंकड़ो तक पहुंचने के लिए बीजेपी के पास शिवसेना का समर्थन लेने के अलावा कोई और विकल्प नहीं हैं। 

वहीं कांग्रेस के खाते में 44 और एनसीपी के खाते में 54 सीटें आई हैं और दबी जुबान में ये चर्चा भी शुरू हो गई है कि बीजेपी के साथ बात ना बनने पर शिवसेना सरकार बनाने के लिए कांग्रेस-एनसीपी के साथ भी गठबंधन कर सकती हैं।

इस मामले पर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता, कांग्रेस के विजय वाडेत्तीवर ने कहा, 'हमें विपक्ष की भूमिका दी गई है और हम उसे निभाएंगे लेकिन अगर कोई वैकल्पिक चीज की चर्चा करनी है तो शिवसेना को हमारे पास आना चाहिए, उन्होंने अब तक हमेशा बात नहीं है।'  

टॅग्स :आदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरेशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?