लाइव न्यूज़ :

Popular Google Doodle Games: कोरोना लॉकडाउन में गूगल ने अपनी पुरानी डूडल सीरीज फिर की लॉन्च, आप भी ऐसे खेल सकते हैं ये मजेदार Google Doodle गेम्स

By विनीत कुमार | Updated: April 27, 2020 09:12 IST

Popular Google Doodle Games ( पॉपुलर गूगल डूडल गेम ): कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर के कई देशों में जारी लॉकडाउन के बीच गूगल ने अपने कुछ पुराने और बेहद लोकप्रिय डूडल को रिलॉन्च किया है। गूगल ने साथ ही ये संदेश भी दिया है कि लोग लॉकडाउन में घर पर रहें।

Open in App
ठळक मुद्देGoogle Doodle: गूगल ने पुराने लोकप्रिय डूडल गेम्स को फिर से किया लाइवइस सीरीज में सबसे पहले गूगल ने 'कोडिंग (Coding)' गेम को लॉन्च किया, घर में रहने का दिया संदेश

दुनिया भर में फैले कोरोना महामारी के बीच जहां कई देश लॉकडाउन से गुजर रहे हैं, वहीं गूगल ने एक बार फिर अपनी कुछ पुरानी डूडल सीरीज को लॉन्च किया है। इसमें गूगले के कुछ पुराने डूडल शामिल होंगे जिनके गेम्स काफी लोकप्रिय रहे हैं।

इस सीरीज में आज सबसे पहले गूगल ने 'कोडिंग (Coding)' गेम को लॉन्च किया है। गूगल ने इसे सबसे पहले 2017 में किड्स कोडिंग के 50 साल पूरे होने पर जारी किया था। गूगल अपने यूजर्स को एक बार फिर इसे खेलने का मौका दे रहा है।

Google Doodle: गूगल का संदेश- घर में रहो

गूगल अपने इस डूडल के जरिए लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरिक कर रहा है। गूगल के अनुसार अपने इस पुराने डूडल के जरिए वो लोगों को फिर से ये गेम्स खेलने का मौका इसलिए दे रही है ताकि लोग घरों में रहे और उन्हें बोरियत महसूस नहीं हो।

आज के गूगल डूडल गेम में एक (बनी) खरगोश है जिसे नजर आ रहे सभी गाजर जमा करने हैं। इसके बाद आपको गाजर को ट्रे में ब्लॉक करना होगा। इस गेम को गूगल डूडल टीम, गूगल ब्लॉकली टीम, और MIT स्क्रैच टीम ने मिलकर बनाया था।

इस कोरोना काल में गूगल पहले भी कई डूडल बना चुका है जो लोगों को इस बीमारी से बचे रहने के लिए प्रेरित करता है। कुछ ही दिन पहले गूगल ने अपने डूडल के जरिए डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और कोरोना से लड़ाई में जुटे अन्य वर्कर्स को धन्यवाद कहा था जो अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की सेवा में जुटे हैं। 

बता दें कि भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 27 हजार के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार (26 अप्रैल) शाम तक कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या देश में 20177 हो गई है। वहीं, 5913 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

बीमारी से मरने वालों की संख्या 826 हो गई है। दुनिया भर की बात करें तो करीब 30 लाख लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं। वहीं, दो लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई है। वहां, करीब 55 हजार लोगों की मौत कोरोना के कारण अब तक हुई है।

टॅग्स :गूगल डूडलकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारतIndependence Day 2025: 15 अगस्त के दिन गूगल का डूडल बेहद खास, दिखाया पारंपरिक कला का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव