लाइव न्यूज़ :

लोकप्रिय मिमिक्री कलाकार व अभिनेता माधव मोघे का निधन

By भाषा | Updated: July 11, 2021 19:42 IST

Open in App

मुंबई, 11 जुलाई अभिनेता और मिमिक्री (दूसरों की आवाज व हावभाव की नकल करना) कलाकार माधव मोघे का रविवार को 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वह फेफड़े के कैंसर से ग्रस्त थे। मोघे सलमान खान-गोविंदा अभिनीत फिल्म ‘ पार्टनर’ और मीनाक्षी शेषाद्रि अभिनीत फिल्म ‘दामिनी’ में दिखाई दिए थे।

उनकी बेटी प्राची मोघे ने बताया कि करीब एक महीने से माधव मोघे की तबीयत ठीक नहीं थी, पिछले हफ्ते उन्हें बंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच में फेफड़े का कैंसर होने का पता चला। मोघे को शनिवार को अस्पताल से घर लाया गया था।

प्राची ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ आज तड़के उनका घर पर निधन हो गया। वह करीब एक महीने से बीमार चल रहे थे। उनकी सेहत में गिरावट आ रही थी जिसकी वजह से बंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले हफ्ते पता चला कि वह फेफड़े के कैंसर से ग्रस्त है और वह आखिरी चरण में है।’’

मोघे को उनकी मिमिक्री के लिए जाना जाता है, खासतौर पर दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार की मिमिक्री। शोले फिल्म में कपूर के किरदार ‘ठाकुर’ की उनके द्वारा की गई मिमिक्री खासी लोकप्रिय है।

मोघे वर्ष 1990 में सचिन पिलगांवकर द्वारा होस्ट किए गए कार्यक्रम ‘एक दो तीन’ में नियमित रूप से दिखाई दिए और फिल्म ‘सौदागर’, ‘चुपके-चुपके’ और ‘गुप्त’ आदि फिल्मों की पैरोडी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू