लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः आज भी नसबंदी परिवार नियोजन का लोकप्रिय तरीका, 19% ही करते हैं कंडोम का इस्तेमाल

By भाषा | Updated: March 18, 2018 14:00 IST

जयपुर की आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी द्वारा बिल एंड मिलिंडा गेट्स इंस्टिट्यूट फॉर पॉपुलेशन एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ जॉन हॉकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ यूएसए के सहयोग से किए गए अध्ययन में नए तथ्य सामने आए हैं।

Open in App

जयपुर, 18 मार्च: एक अध्ययन के अनुसार राजस्थान में 56 प्रतिशत विवाहित महिलाएं आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों का उपयोग कर रही है और आज भी प्रदेश में नसबंदी परिवार नियोजन का सबसे लोकप्रिय उपाय है। महिला नसबंदी जहां सबसे आम तरीका है वहीं कुछ महिलाएं थोड़े समय के लिए प्रभावी माध्यम जैसे बर्थ कंट्रोल पिल्स और 19.3 प्रतिशत महिलाएं पुरुषों द्वारा काम में लिए जाने वाले कंडोम पर निर्भर करती हैं।

जयपुर की आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी द्वारा बिल एंड मिलिंडा गेट्स इंस्टिट्यूट फॉर पॉपुलेशन एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ जॉन हॉकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ यूएसए के सहयोग से किए गए अध्ययन में यह तथ्य सामने आए हैं।

अध्ययन के अनुसार, राजस्थान में महिला नसबंदी आज भी परिवार नियोजन का सबसे लोकप्रिय तरीका है। जन सेवा डिलिवरी पॉइंट्स द्वारा उपलब्ध आईयूडी इंसर्शन और रिमूवल आज भी बेहद कम लोकप्रिय है। सिर्फ 3 प्रतिशत महिलाएं ही आईयूडी जैसे तरीके इस्तेमाल में लाती हैं। इंजेक्टेबल तरीकों का इस्तेमाल धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ऐसा संभवत इसलिए क्योंकि हाल ही में राज्य में इसका विस्तार हुआ है।

अध्ययन के अनुसार, गर्भ निरोधक साधनों में किसका इस्तेमाल किया जाए, इसका फैसला पति-पत्नी आपसी सलाह मशविरे से करते हैं। परिवार नियोजन के तरीके अपनाने वाली 85.6 प्रतिशत महिलाओं ने अपनी मर्जी से अथवा अपने जीवन साथी की मर्जी से तरीके का चयन किया है, जब​कि 19.5 प्रतिशत महिलाएं अपनी मर्जी से गर्भनिरोधक उपायों का इस्तेमाल कर रही हैं। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर तबके की महिलाओं की सख्या अधिक है। 

अध्ययन के अनुसार, राजस्थान में करीब 98 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और करीब 97 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्भ निरोधक इस्तेमाल में लिए जाने वाले तरीकों के साधन उपलब्ध हैं, जबकि निजी अस्पतालों में इनकी संख्या अधिक है। 

टॅग्स :राजस्थानकंडोम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप