लाइव न्यूज़ :

पड़ोसी राज्यों में पराली जलाये जाने से उठे धुएं के कारण दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीरः केजरीवाल

By भाषा | Updated: October 11, 2019 20:01 IST

केन्द्र द्वारा संचालित 'सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च' (सफर) के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता शुक्रवार को "खराब" रही और रविवार तक इसके "बेहद खराब" श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब और हरियाणा में पराली नष्ट करने के लिए लगाई गई आग पिछले 24 घंटों में काफी बढ़ गई है।अब दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक को प्रभावित करने लगेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाये जाने से उठे धुएं के कारण राजधानी में प्रदूषण की स्थित 'गंभीर' हुई है।

साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई की उच्चतम न्यायालय तथा एनजीटी समेत सभी एजेंसियां और संस्थाएं इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने के लिये ठोस कदम उठाएंगी। केन्द्र द्वारा संचालित 'सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च' (सफर) के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता शुक्रवार को "खराब" रही और रविवार तक इसके "बेहद खराब" श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।

सफर के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में पराली नष्ट करने के लिए लगाई गई आग पिछले 24 घंटों में काफी बढ़ गई है, जो अब दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक को प्रभावित करने लगेगी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "वर्ष के बाक़ी महीनों में दिल्ली का प्रदूषण 25% तक कम हुआ लेकिन अक्तूबर नवंबर में पड़ोसी राज्यों में फसल जलने का धुआं खतरनाक प्रदूषण कर रहा है।

धुआं आना शुरू हो गया है। हम दिल्ली वाले अपने स्तर पर जो मुमिकन है, वो सब कदम उठा रहे हैं- सम-विषम, दिवाली, कूड़ा जलना, धूल उड़ना आदि।" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 'मैं उम्मीद करता हूं कि सभी संस्थाएं इस प्रदूषण को हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए कुछ ठोस कदम उठाएंगी-केंद्र सरकार, पंजाब और हरियाणा सरकारें, एनजीटी, सर्वोच्च न्यायालय।' 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए