लाइव न्यूज़ :

बिहार: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, कह दी बड़ी बात

By रुस्तम राणा | Updated: September 10, 2022 19:58 IST

एक सवाल के जवाब में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा, 2024 के चुनावों के लिए हमें एक विश्वसनीय चेहरे की जरूरत है। यहां उन्होंने नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़ा किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीके ने कहा- 2024 के चुनावों के लिए हमें एक विश्वसनीय चेहरे की जरूरत हैफेविकोल को दी सलाह- कहा उन्हें नीतीश कुमार को अपना ब्रांड अंबेसडर बनाना चाहिएकहा- नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री की कुर्सी के बीच का जोड़ नहीं टूटने वाला है

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर से निशाना साधा है। शनिवार को उन्होंने एएनआई से बात करते हुए नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। प्रशांत किशोर ने कहा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक महीने पहले ही बीजेपी छोड़ दी है और बीजेपी के विरोध में नेताओं और पार्टियों से मिल रहे हैं, लेकिन ऐसा करने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, 2024 के चुनावों के लिए हमें एक विश्वसनीय चेहरे की जरूरत है। 

जब पोल रणनीतिकार प्रशांत किशोर से बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नाराजगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, नीतीश जी मुझसे नाराज़ नहीं हैं, यह उनके बोलने का तरीका है। मेरा उनके साथ एक करीबी रिश्ता है। कौन उनकी बातचीत को गंभीरता से लेगा? वह एक महीने पहले भाजपा के साथ थे।"

यहां उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, हम लोग एक नारा सुनते आए हैं कि फेविकोल का जोड़ है, नहीं टूटने वाला। बिहार में तो हम लोगों ने कई तरह के जोड़ों को बनते और बिगड़ते हुए देखा है। हमने देखा कि नीतीश जी कैसे भाजपा के साथ थे, फिर छोड़ा, फिर साथ आए, फिर छोड़ा। 

पीके ने आगे कहा, हर तरह के जोड़ बने और टूटे केवल एक ही जोड़ नहीं टूटा और वो मुख्यमंत्री की कुर्सी और नीतीश जी के बीच का जोड़ है। ऐसी बाजीगरी केवल नीतीश जी कर सकते हैं, इसलिए मैंने कहा कि फेविकोल को इन्हीं (नीतीश कुमार) को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लेना चाहिए।

इससे पहले उन्होंने नीतीश कुमार के विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास में किए गए दिल्ली दौरे को भी निरर्थक बताया था। उन्होंने कहा था, अगर कोई दिल्ली में लोगों से मिल रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि राष्ट्रीय स्तर पर उसका कद बढ़ रहा है। 

 

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारNitin Kumarलोकसभा चुनावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"