लाइव न्यूज़ :

मेघालय कांग्रेस में भी उथल-पुथल, मुकुल संगमा समेत अन्य विधायक हो सकते हैं टीएमसी में शामिल

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 2, 2021 12:22 IST

कांग्रेस पंजाब और छत्तीसगढ़ में राजनीतिक उथल-पुथल तो झेल ही रही थी । अब मेघालय से भी ऐसी ही खबरें सामने आ रही है । मेघालय के कई नेता पार्टी में चल रही खींचातान से परेशान होकर दलबदल की सोच रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय में भी कांग्रेस पार्टी में उथल-पुथल मुकुल संगमा के टीएमसी में शामिल होने की अटकलें तृणमूल से चल रही है बातचीत

शिलांग : ऐसे समय में जब कांग्रेस पार्टी पंजाब और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में राजनीतिक उथल-पुथल से बाहर निकलने, दलबदल और खींचतान से जूझ रही है । अब मेघालय में भी पार्टी में एक नई उथल-पुथल होने की संभावना है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की टीएमसी में जाने की संभावनाएं है । 

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि संगमा और मेघालय से कांग्रेस पार्टी के लगभग एक दर्जन अन्य विधायकों के पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस में जाने की उम्मीद है । सूत्रों के अनुसार, टीएमसी जो लगातार अपनी एक मजबूत पार्टी के रूप में उभर रही है और राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करने की कोशिश कर रही है । टीएमसी  पूर्वोत्तर राज्य के कांग्रेस विधायकों के संपर्क में है । रिपोर्टों से पता चलता है कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम, जिसे टीएमसी को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने  में मदद करने का काम सौंपा गया है । संगमा के साथ बातचीत कर रही है।

हालांकि, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता संगमा ने टाइम्स नाउ से  कहा कि वे टीएमसी में शामिल होने की संभावना पर विचार करने से पहले पार्टी के भीतर कुछ आंतरिक मुद्दों को हल करने की कोशिश करेंगे ।

रिपोर्टों के अनुसार, संगमा कथित रूप से दरकिनार किए जाने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से नाराज हैं । उन्होंने लोकसभा सांसद विंसेंट एच पाला को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने पर भी नाराजगी जताई थी । कांग्रेस पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कई राज्यों में राजनीतिक उथल-पुथल और दलबदल से जूझ रही है ।

इस महीने की शुरुआत में, पार्टी के वरिष्ठ नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और लुइज़िन्हो फलेरियो कोलकाता में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी में शामिल हो गए । 

टॅग्स :मेघालयकांग्रेसमुकुल संगमाटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए