लाइव न्यूज़ :

'सियासी फायादा उठाने के लिए राजनीतिक दल मुझे मारने के लिए रच रहे हैं साजिश'

By भाषा | Updated: May 12, 2018 04:40 IST

उन्होंने कहा , 'किंतु मैं मौत से नहीं डरती, मुझे मारने के लिए पहले भी साजिश रची गयी थी।' उन्होंने बांग्ला टीवी चैनल जी 24 घंटा को दिये साक्षात्कार में कहा , 'मैं जानती हूं कि एक राजनीतिक दल द्वारा मुझे मारने के लिए साजिश रची जा रही है।

Open in App

कोलकाता, 12 मईः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि एक राजनीतिक दल सियासी लाभ उठाने के मकसद से उन्हें मारने की साजिश रच रहा है। हालांकि उन्होंने इस सन्दर्भ में कोई नाम नहीं लिया। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उनके काम करने का तरीका है कि पहले व्यक्ति का चरित्र हनन किया जाए और फिर व्यक्ति को ही हटा दिया जाए। 

उन्होंने कहा , 'किंतु मैं मौत से नहीं डरती, मुझे मारने के लिए पहले भी साजिश रची गयी थी।' उन्होंने बांग्ला टीवी चैनल जी 24 घंटा को दिये साक्षात्कार में कहा , 'मैं जानती हूं कि एक राजनीतिक दल द्वारा मुझे मारने के लिए साजिश रची जा रही है। उसने इस मकसद के लिए सुपारी भी दी है। भाड़े के हत्यारों को पेशगी भी दी जा चुकी है और मेरे आवास की टोह भी ली गयी है।' 

वहींस उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अकेले बहुमत नहीं आ पाएगा और उनके द्वारा आगे बढ़ाये जा रहे संघीय मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय दल 'भविष्य' होंगे। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता ने कहा कि भविष्य संघीय मोर्चे के साथ है , जिस अवधारणा को वह पिछले कुछ समय से आगे बढ़ा रही हैं। 

उन्होंने एक बंगाली समाचार चैनल से साक्षात्कार में कहा , 'विभिन्न क्षेत्रीय दल अपने .. अपने राज्यों में विजयी बनकर उभरेंगे। क्षेत्रीय दलों का संघीय मोर्चा भविष्य है। यदि क्षेत्रीय दल मिलकर एक मंच पर आएंगे तो देश के लिए अच्छा होगा।' 

राहुल गांधी के इस दावे पर पर कि यदि कांगेस 2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तो वह प्रधानमंत्री बनने को तैयार हैं , उन्होंने कहा , 'वह अपना विचार रखने के लिए मुक्त हैं। यद्यपि तथ्य यह है कि देश की वर्तमान स्थिति में कांग्रेस को कभी भी स्वयं के बल पर बहुमत नहीं मिलेगा।' 

यह पूछे जाने पर कि क्या वह क्षेत्रीय दलों के मोर्चे का नेतृत्व करेंगी , ममता ने कहा कि हर कोई एक 'एकीकृत परिवार' की तरह काम करेगा और जो भी देश के लिए अच्छा होगा वह किया जाएगा। उन्होंने संभावना जतायी कि राष्ट्रीय जनता दल, द्रमुक, टीआरएस और तेदेपा लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालकांग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो