लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक दलों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने को कहा

By भाषा | Updated: November 9, 2020 23:17 IST

Open in App

कोलकाता, नौ नवंबर पश्चिम बंगाल में सभी राजनीतिक दलों ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने को कहा और संशोधित सूची में लॉकडाउन के दौरान राज्य में लौटे प्रवासी श्रमिकों को शामिल करने की भी मांग की।

सीईओ ने सोमवार को राज्य में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और 18 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाली मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया पर बातचीत की।

पश्चिम बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अंतिम मतदाता सूची समीक्षा होगी।

राज्य के 78,000 से अधिक बूथों पर यह प्रक्रिया संचालित होगी।

बैठक में शामिल हुए माकपा की केंद्रीय समिति के नेता राबिन देब ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने चुनाव आयोग से कहा कि मतदाता सूची समीक्षा की प्रक्रिया त्रुटिहीन होनी चाहिए ताकि कोई नया मतदाता नहीं छूटे और फर्जी मतदाता या जिनका निधन हो चुका है, उन्हें सूची से हटा दिया जाए।’’

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने उनके सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि चुनाव आयोग को सुनिश्चित करना चाहिए कि अगले एक महीने मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं करे।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि आयोग को महामारी के बाद की परिस्थितियों में वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए और अतिरिक्त अधिकारियों को तैयार रखना चाहिए।

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि राज्य में लॉकडाउन के दौरान लौटे श्रमिकों को नयी मतदाता सूची में शामिल किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट