लाइव न्यूज़ :

गोवंश तस्करी में संलिप्त होने के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 19, 2020 16:00 IST

Open in App

बलिया, 19 नवंबर उत्तर प्रदेश में बलिया जिले की पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी को गोवंशीय पशुओं की तस्करी में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि कि बलिया पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल दीपनारायण पासवान को गोवंशीय पशुओं की तस्करी में संलिप्त होने के आरोप में देवरिया जिले की मइल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जनपद देवरिया में अभियोग पंजीकृत है।

उन्होंने बताया कि उक्त आरक्षी को निलंबित भी कर दिया गया है तथा विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उन पांच अन्य पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर किया गया है जिनकी ड्यूटी पिकेट में थी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मऊ जिले की सीमा से संलग्न थानों के पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कराई जा रही है तथा लाइन हाजिर किये गये कर्मचारियों समेत समस्त पुलिसकर्मियों की संलिप्तता के विषय में बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक से जांच कराई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर