लाइव न्यूज़ :

पुणे पोर्श कार दुर्घटना: किशोर की मां के खून से बदला गया आरोपी का खून, पुलिस सूत्रों ने दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 30, 2024 11:03 IST

पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को पोर्श कार चला रहे नाबालिग आरोपी ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कथित तौर पर टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे में पोर्श कार दुर्घटना में मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। किशोर की मां ने अपना खून का नमूना दिया जिसे पोर्शे दुर्घटना के बाद उसके खून से बदल दिया गया।किशोर के रक्त नमूनों को कथित तौर पर बदलने के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।

पुणे (महाराष्ट्र): पुणे में पोर्श कार दुर्घटना में मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इंडिया टुडे ने पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि किशोर की मां ने अपना खून का नमूना दिया जिसे पोर्शे दुर्घटना के बाद उसके खून से बदल दिया गया। पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को पोर्श कार चला रहे नाबालिग आरोपी ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कथित तौर पर टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। 

पुलिस ने दावा किया कि 17 वर्षीय आरोपी नशे की हालत में कार चला रहा था। मालूम हो, पुलिस ने सोमवार को दावा किया था कि किशोर के रक्त के नमूनों को किसी अन्य व्यक्ति के नमूनों से बदल दिया गया, जिससे जांच में शराब का कोई सबूत नहीं मिला। किशोर के रक्त नमूनों को कथित तौर पर बदलने के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।

महाराष्ट्र चिकित्सा शिक्षा (एमएमई) विभाग ने सोमवार को मुंबई स्थित ग्रांट्स मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. पल्लवी सपाले की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। वहीं, पुलिस ने इस घटना के संबंध में सरकारी अस्पताल के फॉरेंसिक औषधि विभाग के प्रमुख डॉ. अजय तावड़े, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीहरि हलनोर और स्टाफ सदस्य अतुल घाटकाम्बले को गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :PunePorsche
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय अविवाहित लड़की, परिवार से छुपाई प्रेग्नेंसी, 7वें माह में खाईं गोलियां?, घर पर प्रसव और मां-शिशु की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया