लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः मस्जिदों के इमामों से मिल रही है पुलिस, NSA डोभाल ने कहा था- मैं आपको वचन देता हूं...

By भाषा | Updated: February 28, 2020 19:37 IST

कर्दमपुरी और कबीर नगर में मस्जिदों के बाहर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों से मुलाकात की। इन इलाकों में मंगलवार और बुधवार को दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी। इस दौरान लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दंगों के बारे में जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस अधिकारियों ने इमाम और मौलवियों से मिलकर उन्हें सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया।सीलमपुर और जाफराबाद जैसे आसपास के इलाकों के ‘‘बाहरी’’ लोग हिंसा भड़काने में लिप्त थे।

दिल्ली पुलिस के संपर्क कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अधिकारियों ने दंगा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली में विभिन्न मस्जिदों के इमामों और मौलवियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कर्दमपुरी और कबीर नगर में मस्जिदों के बाहर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों से मुलाकात की। इन इलाकों में मंगलवार और बुधवार को दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी। इस दौरान लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दंगों के बारे में जानकारी दी।

इन क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया कि आमतौर पर शांतिपूर्ण रहने वाले इन दोनों क्षेत्रों के लोग मंगलवार से बड़े पैमाने पर हिंसा का सामना कर रहे थे। सीलमपुर और जाफराबाद जैसे आसपास के इलाकों के ‘‘बाहरी’’ लोग हिंसा भड़काने में लिप्त थे।

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा गया था। उन्हें विशेष रूप से यह ध्यान रखने के लिए कहा गया था कि आज शुक्रवार है और कुछ उपद्रवी बड़े पैमाने पर लोगों के जमा होने का लाभ उठाकर अशंति फैला सकते हैं इसलिए सतर्कता से स्थिति की जानकारी लें।

वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ हर कार्रवाई करेगी और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को विभिन्न दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और उसके बाद उन्होंने पुलिस को सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। डोभाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा था।

डोभाल ने बुधवार को क्षेत्र में रहने वाले लोगों का भय कम करने के लिए कहा था, ‘‘मैं आपको वचन देता हूं ...’’। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुरुवार रात को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की थी। बैठक में उन्हें सूचित किया गया था कि उत्तरपूर्वी दिल्ली के प्रभावित इलाकों के किसी भी पुलिस थाने में बुधवार को कोई बड़ी घटना नहीं हुई। 514 संदिग्धों को या तो गिरफ्तार कर लिया गया अथवा पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसाआम आदमी पार्टीदिल्ली क्राइमअरविन्द केजरीवालशाहीन बाग़ प्रोटेस्टकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी