लाइव न्यूज़ :

बिहार में अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस हो रही है विफल, हर दिन नौ हत्या और दुष्कर्म की चार घटनाएं हो रही हैं घटित

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2025 15:08 IST

हाल यह है कि बिहार में हर दिन नौ हत्या और दुष्कर्म की चार घटनाएं घटित हो रही हैं। हिंसक अपराधों की सबसे अधिक संख्या वाले शीर्ष 10 जिलों में से सात ये हैं- पटना, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, नालंदा और बेगूसराय। 

Open in App

पटना: बिहार में इन दिनों अपराधी पूरे प्रदेश में तांडव मचाने में जुटे हैं और एक के बाद एक जघन्य घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बावजूद अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। हाल यह है कि बिहार में हर दिन नौ हत्या और दुष्कर्म की चार घटनाएं घटित हो रही हैं। हिंसक अपराधों की सबसे अधिक संख्या वाले शीर्ष 10 जिलों में से सात ये हैं- पटना, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, नालंदा और बेगूसराय। 

ये उन शीर्ष 10 जिलों में से भी हैं जिनमें सबसे अधिक आर्म्स एक्ट के मामले हैं। हत्या के मामलों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा घटनाएं राजधानी पटना में हुई हैं, जहां पिछले 4 महीने में 159 हत्या की घटनाएं हुई है। जबकि दूसरे नंबर पर गया जिला है, जहां 138 हत्याएं हुई हैं। इसी अवधि में 134 हत्याओं के साथ मुजफ्फरपुर तीसरे नंबर पर है। यानी हर 25 घंटे में एक हत्या की घटना हुई है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई कि राज्य की राजधानी हिंसा की राजधानी बन चुकी है।

पटना के बाद क्रमश: मोतिहारी में 49.53, सारण 44.08, गया 43.50, मुजफ्फरपुर 39.93 और वैशाली में 37.90 मामले प्रति वर्ष औसतन दर्ज किए जा रहे हैं। बिहार में राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं की हत्या का आंकड़ा देखें तो महज़ एक अगस्त से 9 सितंबर तक कम से कम सात नेताओं की हत्या राज्य के अलग अलग हिस्सों में हो चुकी है। बिहार में एक साल में जमीन विवाद के 3336 मामले दर्ज किए गए, जो सर्वाधिक थे। प्रति एक लाख की आबादी पर जमीन विवाद की दर 2.7 है। 

2021 में हत्या के 2799 कांडों के साथ बिहार देश में दूसरे स्थान पर है। चोरी के मामले में बिहार का तीसरा स्थान है। बिहार में 38,277 मामले दर्ज किए गए हैं। दूसरी तरफ बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस के अपने तर्क हैं। एडीजी(मुख्यालय) कुंदन कृष्णन का कहना है कि राज्य में हत्या के जो मामले सामने आए हैं, उनमें से अधिकतर घटनाओं के पीछे जमीनी विवाद या आपसी रंजिश वजह है। 

दुष्कर्म के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर दिन चार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटित हो रही हैं। ऐसे में पुलिस ने राज्य में तेजी से बढ़ रही हिंसा को देखते हुए इसमें कमी लाने के उपायों पर विचार कर रही है। कुंदन क्रिष्णन का मानना है कि पिछले 10 वर्षों में राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस, अवैध बंदूक और गोला व बारूद की अधिकृत तौर पर बिक्री बढ़ी है और यह प्रदेश में बढ़ रही हिंसा की बड़ी वजह है। 

राज्य के अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने इस दिशा में एक अध्ययन भी किया है। अध्ययन में वर्ष 2015 से 2024 के बीच के अपराधों के आंकड़ों के विश्लेषण को शामिल किया गया है। बिहार पुलिस ने यह अध्ययन बिहार पुलिस के महानिदेशक विनय कुमार को सुपुर्द कर दिया है। बिहार पुलिस ने आंकड़ों से बताया कि राज्य में अपराध दर अन्य राज्यों से कम है। 

कुंदन कृष्णन के मुताबिक ‘इस साल 1 जनवरी से 7 अप्रैल तक पुलिस पर हमले के मामलों में 947 दोषियों की गिरफ्तारी की गई है। लूट के मामलों में 697 और डकैती के मामलों में 281 दोषियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एनसीआरबी के अनुसार, अपराध दर के आधार पर प्रति लाख जनसंख्या के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का देशभर में हत्या के मामलों में 14वां स्थान है। 

एडीजी(मुख्यालय) के मुताबिक अधिकांश घटनाएं जो हुई हैं वे व्यक्तिगत दुश्मनी, विवाद, अवैध संबंधों एवं प्रेम प्रसंग के कारण हुई हैं। बता दें कि बिहार में एनडीए गठबंधन की पार्टियां राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के शासन काल को ‘जंगलराज’ कहती रही हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने भाषणों में जंगलराज शब्द का इस्तेमाल करते रहे। 

जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बिहार का 'अपराध बुलेटिन' जारी कर रहे हैं। इस बुलेटिन में राज्य में हो रही अपराध की घटनाओं की हेडलाइंस होती हैं और कई बार उन्हें ‘रिकॉर्ड तोड़ अपराध’ की संज्ञा दी जाती है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब