लाइव न्यूज़ :

पटना आसरा आश्रय गृह मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को हिरासत में लिया 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2018 20:58 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने आश्रय गृह के 3 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है, जिनसे वह महिलाओं की मौत के संबंध में पूछताछ करेगी।

Open in App

पटना, 14 अगस्तःबिहार की राजधानी पटना स्थित आसरा आश्रय गृह में 2 महिलाओं की मौत के मामले में संस्था अनुमाया के निदेशक चिरंतन कुमार और कोषाध्यक्ष मनीषा दयाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को पुलिस ने मनीषा के घर और कार्यालय पर छापेमारी की। इसके साथ ही पुलिस ने 3 और लोगों को हिरासत में लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने आश्रय गृह के 3 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है, जिनसे वह महिलाओं की मौत के संबंध में पूछताछ करेगी। सरकार ने इस आश्रय गृह को अपने नियंत्रण में ले लिया है। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को आश्रय गृह चलाने वाली संस्था अनुमाया के निदेशक चिरंतन कुमार और कोषाध्यक्ष मनीषा दयाल को गिरफ्तार किया था। 

पुलिस ने दोनों को रिमांड पर ले रखा है। इसी बीच आसरा आश्रय गृह की एक और लड़की को मंगलवार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस तरह आश्रय गृह की तीन लड़कियों को गंभीर स्थिती में अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है। वहीं, पटना में मनीषा दयाल के घर वेस्ट बोरिंग कैनाल रोड इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में यह छापेमारी हुई। 

जानकारी के अनुसार इसमें काफी अहम तथ्य पुलिस के हाथ लगे हैं। इससे पहले पटना पुलिस की टीम ने सोमवार की रात चिरंतन और मनीषा दयाल के बोरिंग रोड के एक अपार्टमेंट स्थित उसके ऑफिस को खंगाला था। रात के 10 बजे पुलिस टीम पहुंची थी और पूरे 4 घंटे पुलिस ने ऑफिस के अंदर कई सामानों को खंगाला। वहां से कई ठोस सबूत भी पुलिस के हाथ लगे। 

चिरंतन कुमार और मनीषा दयाल दोनों से पूछताछ के लिए सवालों की लंबी फेहरिस्त पुलिस ने तैयार की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों से हर एक प्वाइंट पर सवाल पूछे जा रहे हैं।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी