लाइव न्यूज़ :

पुलिस आयुक्त ने बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:07 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) नौ अगस्त स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य त्योहारों पर गौतमबुद्ध नगर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दरुस्त रखने के उद्देश्य से नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने पुलिस बल एवं स्पेशल कमांडों टीम के साथ बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस सिंह ने आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के अंतर्गत बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता के साथ जायजा लिया तथा उन्होंने मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत तलाशी बढ़ाने तथा और अधिक मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया।

कुमार के अनुसार निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा से संबद्ध अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु के आसपास दिखाई देने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें एवं किसी भी अप्रिय घटना को घटित होने से रोकें । कुमार के अनुसार सिंह ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों एवं सर्वर रूम को भी चेक किया ।

कुमार के अनुसार इस मौके पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के साथ अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार, डीसीपी नोएडा राजेश एस, एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह, स्पेशल कमांडों टीम एवं अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र