लाइव न्यूज़ :

मुख्‍यमंत्री को धमकी भरा संदेश भेजने वाले बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ा

By भाषा | Updated: November 23, 2020 13:55 IST

Open in App

लखनऊ, 23 नवबर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को वाट़्सएप पर धमकी भरा संदेश भेजने वाले एक 16 वर्षीय नाबालिग को लखनऊ कमिश्‍नरेट पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लेकर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग ने पुलिस के डायल-112 सेवा के वाट़्सएप पर मुख्‍यमंत्री के लिए धमकी भरे संदेश भेजे जिसकी सूचना सुशांत गोल्‍फ सिटी थाने को दी गई।

सुशांत गोल्‍फ सिटी थाने में उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया और इसके बाद लखनऊ के पुलिस कमिश्‍नर डीके ठाकुर ने टीमें गठित कर मामले के राजफाश का निर्देश दिया। सर्विलांस, साइबर और आगरा पुलिस की मदद से नाबालिग का लोकेशन पता किया गया और उसको आगरा से लखनऊ पुलिस ने रविवार को अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

पुलिस के अनुसार उसके कब्‍जे से मोबाइल और सिम बरामद किया गया है। मोइाबल से उसने मैसेज डिलीट कर दिए थे जिसकी रिकवरी के लिए साइबर फोरेंसिक टीम के पास भेजा गया है। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे बाल न्‍यायालय में पेश किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी