लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने मनसे की नवी मुंबई इकाई के प्रमुख की तलाश शुरू की

By भाषा | Updated: August 17, 2021 10:21 IST

Open in App

नवी मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के शहर प्रमुख गजानन काले को गिरफ्तार करने के लिए कई दल गठित किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वह अपनी पत्नी द्वारा उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद से फरार हैं। काले के खिलाफ अपनी पत्नी का उत्पीड़न करने के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। काले की पत्नी ने संवाददाताओं को बताया था कि मनसे नेता नगर निकाय के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से नौकरी चाहने वालों से पैसे वसूल करते थे। उन्होंने शिकायत वापस लेने के लिए पुलिस और अन्य लोगों द्वारा उनपर दबाव बनाने का आरोप लगाया और अपने और अपने बेटों के जीवन के लिए खतरा होने का दावा किया। मामला दर्ज होने के बाद, सत्तारूढ़ शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा की महिला कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नवी मुंबई पुलिस मुख्यालय में महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मिलने की असफल कोशिश की और पुलिस को काले को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश देने की मांग की। नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने कहा कि काले को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा, "कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNavi Mumbai Crime: अपनी 2 नाबालिग बेटियों को सेक्स ट्रैफिकिंग के लिए 'बेचने' के आरोप में पिता गिरफ्तार

क्राइम अलर्टCRIME: बुर्का पहनकर आए बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, मची सनसनी

भारतनवी मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए विमान तैयार, इंडिगो इस दिन से शुरू करेगा उड़ानें; जानें

क्रिकेटICC Women's World Cup 2025: वुमन वर्ल्ड कप फाइनल में सुनिधि चौहान देगीं परफॉर्मेंस, सुरों से बांधेंगी समा

क्रिकेटICC Women's World Cup 2025 final: टिकट की कीमतें ₹1,77,850 तक पहुंचीं, फैंस ने इसे 'दिनदहाड़े लूट' बताया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?