लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में 24 लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: May 30, 2021 18:43 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) 30 मई अलीगढ़ के जहरीली शराब कांड के बाद गौतम बुद्ध नगर में पुलिस ने सख्त अभियान चलाया और रविवार को विभिन्न जगहों पर छापा मारकर 24 लोगों को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में शराब एव गांजा बरामद किये।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को एक विशेष अभियान चलाया और विभिन्न जगहों पर छापेमारी की तथा अवैध रूप से शराब बेचने वाले लोगों को गिरफ्तार किया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर भीम सिंह तथा दीपक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया और उनके पास से शराब की 88 बोतलें बरामद की। उन्होंने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सागर तथा मोनू कुमार को गिरफ्तार किया और उनके पास से कच्ची शराब बरामद की।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर राकेश सिंह तथा रघु को गिरफ्तार किया और उनके पास से अवैध शराब बरामद की। ये लोग लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से शराब बेचते हैं।

उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया और उसके पास से हरियाणा मार्का की शराब बरामद की। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस ने प्रवीण को गिरफ्तार किया और उसके पास से हरियाणा मार्का शराब बरामद की।

उन्होंने बताया कि थाना जारचा पुलिस ने ठकरी को गिरफ्तार कियाा और उसके पास से शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने दो शराब तस्कर पंकज तथा राज को गिरफ्तार किया और उनके पास से हरियाणा मार्का देसी शराब की 24 बोतलें तथा एक चाकू बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने रूपांतर हलधर को गिरफ्तार किया और उसके पास से शराब जब्त की। उन्होंने बताया कि अमित नामक एक अन्य युवक को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि सूरज को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब सहित गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने 5 शराब तस्करों-- भीष्म सिंह, अली मोहम्मद, राहुल, नल सिंह, प्रमोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनके पास से अवैध शराब की आठ पेटियां जब्त कीं। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने गुफरान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने तिलोक चंद शर्मा को गिरफ्तार कर, उसके पास से शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर रामसेवक, अनिल महतो, श्रीमती, पूनम तथा अंजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से साढे 10 किलो गांजा तथा 28 पव्वे अवैध शराब व 6,540 रूपए नगद बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया