लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में लूट के कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने लुटेरों को पकड़ा, मुठभेड़ में एक आरोपी की मौत

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:28 IST

Open in App

मयिलादुथुराई (तमिलनाडु), 27 जनवरी जिले के सिरकाजी स्थित एक घर से सोने की कथित लूट करने के कुछ घंटों के भीतर बुधवार को पुलिस संदिग्ध अपराधियों को एक मुठभेड़ दौरान पकड़ने में कामयाब हुई।

मुठभेड़ के दौरान एक संदिग्ध की मौत हुई है जबकि गिरफ्तार दो संदिग्धों से 17 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अपराधियों के गिरोह ने बुधवार तड़के एक आभूषण करोबारी के घर पर धावा बोला था।

उन्होंने बताया कि आरोपी घर से सोना और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क लूटकर भागने से पहले घर में मौजूद चार लोगों पर धारधार हथियार से हमला किया था जिससे दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंची तो आभूषण कारोबारी और उसकी बहू जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे थे जिन्हें सिरकाजी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि लूट के बाद कार से कुछ किलोमीटर दूर तक भागने के बाद उन्होंने मेलामथुर के नजदीक कार सिरकाजी बाइपास पर छोड़ दी।

पुलिस ने बताया कि अपराधियों के इरुक्कुर गांव में धान के खेत में देखे जाने का सुराग मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जब पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो गिरोह के सदस्यों ने उनपर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस दल ने गोली चलाई जिसमें से एक संदिग्ध अपराधी की मौत हो गई जबकि दो अन्य को पकड़ लिया गया।

शुरुआती जांच के मुताबिक संदिग्ध राजस्थान के रहने वाले हैं और अपराध स्थल से जिस कार से भागे थे वह सिरकाजी बाईपास रोड के नजदीक खराब हो गई थी।

इसकी वजह से लुटरे धान के खेत में चले गए। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह