लाइव न्यूज़ :

'पीओके भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा, हम लोग पाकिस्तान से लेकर ही रहेंगे', एक चुनावी सभा में बोले अमित शाह

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2024 19:46 IST

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार कहती है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है लेकिन मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि पीओके भारत का हिस्सा था...है..और हमेशा रहेगा। उसे हम लोग पाकिस्तान से लेकर ही रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने कहा कि पांच चरण के चुनाव में मोदी जी 310 सीट पार करके सरकार बना चुके हैंउन्होंने सासाराम की चुनावी सभा में बाबू जगजीवन राम और कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद कियाउन्होंने कहा कि लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पिछड़ा विरोधी पार्टी के गोद में गए

पटना: सासाराम संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कहती है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है लेकिन मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि पीओके भारत का हिस्सा था...है..और हमेशा रहेगा। उसे हम लोग पाकिस्तान से लेकर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि पांच चरण के चुनाव में मोदी जी 310 सीट पार करके सरकार बना चुके हैं। छठे और सातवें चरण में 400 पार करना है।  

अमित शाह ने बाबू जगजीवन राम और कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद किया। लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि ये लालू यादव सामाजिक न्याय की बात करते हैं, लेकिन लालू यादव ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की कभी सिफारिश नहीं की। ये काम नरेंद्र मोदी ने कर दिया। उन्होंने कहा कि लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पिछड़ा विरोधी पार्टी के गोद में गए। कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा-अति पिछड़े के विरोध में काम किया। अमित शाह ने मुसलमानों को आरक्षण देने वाले बयान पर लालू यादव को घेरा और कहा कि ये आरक्षण कहां से लाओगे लालूजी। 

कुछ राज्यों का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि वहां पिछड़ों-अति पिछड़ों का आरक्षण काटकर दिया। उन्होंने महागठबंधन के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल बाबा एंड कंपनी और लालू यादव जी अल्पसंख्यक को आरक्षण देने की बात करते हैं। आपको बता दूं कि तेलंगाना और केरल में अल्पसंख्यक को सरकार ने आरक्षण तो दे दिया, लेकिन उन्होंने ओबीसी, एससी-एसटी के हक को मार दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी, तब तक दलित और पिछड़े का आरक्षण हम हटने नहीं देंगे। 

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, अगर घमंडिया गठबंधन जीतेगा तो उसका प्रधानमंत्री कौन बनेगा? क्या ममता बनर्जी, स्टालिन, लालू जी और अंत में का नाम बोलता हूं। हंसना मत राहुल बाबा बन सकते हैं क्या? कोई नहीं बन सकते तो क्यों मचल रहे हो? जब पत्रकारों ने पूछा आपके प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी कौन है तो उन्होंने कहा बारी-बारी एक-एक साल हम लोग बना लेंगे। क्या यह सरकार बनेगी तो पाकिस्तान को जवाब दे सकती है आखिर कौन दे सकता है जवाब सिर्फ मोदी जी हैं। मैं पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण जहां गया वहां से मोदी की आवाज आई। 

शाह ने कहा कि लालू जी 10 साल तक आपकी सरकार चली सोनिया गांधी की सरकार चली बिहार को कुछ नहीं मिला, 10 सालों में 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपए बिहार को दिए। जबकि नरेंद्र मोदी सरकार ने 14 लाख 23 हजार करोड़ रुपये बिहार को देने का काम किया है। घर-घर शौचालय, लोगों के घरों में 5 किलो अनाज देने का काम हमारी सरकार ने किया। राम जी का मंदिर 70 साल तक कांग्रेस और लालू प्रसाद ने राम जन्मभूमि के मंदिर को रोक के रखा। मोदी जी को अपने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया तो पांच ही साल में भूमि पूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा भी करके उद्घाटन भी कराया।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४अमित शाहपाकिस्तानकांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप