लाइव न्यूज़ :

PMO ने अजित डोभाल, पीके मिश्रा, और सिन्हा के काम में बंटवारा किया, जानिए किसके पास कौन सा काम

By भाषा | Updated: September 16, 2019 16:00 IST

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल नियुक्तियों को छोड़कर राष्ट्रीय सुरक्षा और नीतिगत मामलों से जुड़े सभी मामले देखेंगे। वह विदेश मंत्रालय, प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और देश की बाह्य खुफिया एजेसी 'रिसर्च एंड एनालिसिस विंग' (रॉ) से जुड़े मामले भी देखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देडोभाल को 'नेशनल सोशियलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड' (एनएससीएन) के अलगाववादियों से वार्ता की जिम्मेदारी भी दी गई है।सिन्हा पूर्व कैबिनेट सचिव हैं जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सलाहकार बनाए जाने से पहले पीएमओ में ओएसडी थे।

पी के मिश्रा और पी के सिन्हा को क्रमश: प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव और प्रधान सलाहकार नियुक्त किये जाने के कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दोनों अधिकारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के कार्य क्षेत्रों को परिभाषित किया है।

पीएमओ की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रधान सचिव मिश्रा नीतिगत मुद्दों और कार्मिक तथा कानून मंत्रालयों के अलावा कैबिनेट की नियुक्ति समिति तथा अन्य नियुक्तियों से जुड़े मामले देखेंगे। आदेश के अनुसार, वह कैबिनेट सचिवालय से संबंधित मुद्दे, मंत्रिमंडल की बैठक के लिए विषयों की सूची, भ्रष्टाचार रोधी इकाई, पीएमओ के प्रतिष्ठानों और सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और मामले भी देखेंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल नियुक्तियों को छोड़कर राष्ट्रीय सुरक्षा और नीतिगत मामलों से जुड़े सभी मामले देखेंगे। वह विदेश मंत्रालय, प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और देश की बाह्य खुफिया एजेसी 'रिसर्च एंड एनालिसिस विंग' (रॉ) से जुड़े मामले भी देखेंगे।

डोभाल को 'नेशनल सोशियलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड' (एनएससीएन) के अलगाववादियों से वार्ता की जिम्मेदारी भी दी गई है। 13 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार पी के सिन्हा सभी मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों/ निकायों से संबंधित नीतिगत मुद्दों और मामलों की देखरेख करेंगे जो विशेष रूप से प्रमुख सचिव और एनएसए को आवंटित किए गए हैं।

सिन्हा पूर्व कैबिनेट सचिव हैं जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सलाहकार बनाए जाने से पहले पीएमओ में ओएसडी थे। मिश्रा और डोभाल को कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा मिला हुआ है।

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीअजीत डोभालअमित शाहराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब