लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने अंतिल से कहा: आपकी जीत युवाओं को प्रेरित करेगी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:01 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल को बधाई दी और कहा कि उनका ऐतिहासिक प्रदर्शन युवाओं को प्रेरित करेगा।अंतिल ने सोमवार को पुरूषों की एफ64 स्पर्धा में विश्व रिकार्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के सोनीपत के 23 साल के सुमित ने अपने पांचवें प्रयास में 68.55 मीटर दूर तक भाला फेंका जो एक नया विश्व रिकार्ड है।प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों का पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन जारी है। देश को सुमित अंतिल के रिकार्ड तोर्ड प्रदर्शन पर गर्व है। प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई और भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’’बाद में प्रधानमंत्री ने अंतिल से फोन पर बात की और उन्हें ढेर सारी बधाई दी। अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने अंतिल से कहा, ‘‘आपने देश का नाम रौशन किया है।’’ उन्होंने अंतिल की खेल भावना की भी सराहना की और कहा कि देश के युवा उनसे प्रेरित होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतिल ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपने पूरे परिवार को भी गौरवान्वित किया है। अंतिल ने वर्ष 2015 में एक मोटरबाइक दुर्घटना में अपना बायां पैर घुटने के नीचे से गंवा दिया था। दुर्घटना के बाद उनके बायें पैर को घुटने के नीचे से काटना पड़ा। इस दुर्घटना से पहले वह पहलवान थे।एफ64 स्पर्धा में एक पैर गंवा चुके एथलीट कृत्रिम अंग (पैर) के साथ खड़े होकर हिस्सा लेते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट