लाइव न्यूज़ :

PM visit Assam: कुछ देर में 47,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत?, 2 दिन असम में रहेंगे पीएम मोदी, 4 महीनों में चौथा दौरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2026 11:14 IST

PM to visit Assam on 13-14 March: कोकराझार, गुवाहाटी, सिलचर और कोलकाता में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए मैं अगले दो दिनों तक असम और पश्चिम बंगाल में रहूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देPM to visit Assam on 13-14 March: पिछले चार महीनों में मोदी का राज्य का चौथा दौरा होगा।PM to visit Assam on 13-14 March: विभिन्न विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा।PM to visit Assam on 13-14 March: 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी।

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार दोपहर को असम पहुंचेंगे और इस दौरान वह विधानसभा चुनाव से पहले लगभग 47,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री आज दोपहर कोकराझार पहुंचेंगे और वहां 4,570 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह गुवाहाटी जाएंगे और वहां 19,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। यह पिछले चार महीनों में मोदी का राज्य का चौथा दौरा होगा।

मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘कोकराझार, गुवाहाटी, सिलचर और कोलकाता में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए मैं अगले दो दिनों तक असम और पश्चिम बंगाल में रहूंगा। ये कार्यक्रम इन दोनों राज्यों के लोगों के साथ बातचीत का एक अच्छा अवसर प्रदान करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘असम के लोग आज नरेन्द्र मोदी के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमने अंतिम तैयारियां पूरी कर ली हैं। अगले 48 घंटों में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी।’’

कोकराझार में मोदी असम माला 3.0 के लिए ‘भूमि पूजन’ करेंगे, जो सड़क अवसंरचना की एक प्रमुख पहल है। इस योजना के तहत 900 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा जिससे अंतर-राज्यीय संपर्क में सुधार होगा और राष्ट्रीय राजमार्गों एवं ग्रामीण सड़कों के बीच संबंध मजबूत होंगे।

वह बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) क्षेत्र में लगभग 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किए जाने वाले चार फ्लाईओवर और दो पुल का ‘भूमि पूजन’ भी करेंगे। मोदी गुवाहाटी के राजकीय अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार को सिलचर के लिए रवाना होंगे जहां वे लगभग 23,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। असम में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है जिसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअसम विधानसभा चुनावBJPहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट