लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने उधमपुर-बारामुला रेल लाइन परियोजना को पूरा करने की समयसीमा 15 अगस्त 2020 तय की

By भाषा | Updated: December 30, 2020 23:55 IST

Open in App

जम्मू/नयी दिल्ली, 30 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना को पूरा करने की समयसीमा 15 अगस्त 2020 तय की। वह रेल खंड कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगा।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों के अलावा राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ 34वीं प्रगति वार्ता की अध्यक्षता की। इसमें जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त सचिव अटल दुल्लो ने हिस्सा लिया।

प्रवक्ता के मुताबिक, मोदी ने जम्मू-कश्मीर में निर्माणाधीन उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) के साथ ही सात मंत्रालयों से संबंधित 11 परियोजनाओं की भी समीक्षा की।

यूएसबीआरएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया कि इससे संबंधित सभी मुद्दों को सुलझा लिया गया है और कार्य प्रगति पर है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस रेल परियोजना को कश्मीर के पर्यटन उद्योग एवं अर्थव्यवस्था को गति देने वाला करार देते हुए प्रधानमंत्री ने परियोजना को पूरा करने की तिथि 15 अगस्त 2022 तय की।

उल्लेखनीय है कि उत्तर रेलवे करीब 28,000 करोड़ रुपये की लागत से 272 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का निर्माण कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर