लाइव न्यूज़ :

आज तीन देशों की विदेश यात्रा पर जाएंगे मोदी, जानें PM के इस दौरे में क्या है खास?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 9, 2018 14:08 IST

पीएम नरेंद्र मोदी आज (9 फरवरी) तीन देशों की विदेश यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी फिलिस्तीन, यूएइ और ओमान की यात्रा तय करने जा रहे हैं।

Open in App

पीएम नरेंद्र मोदी आज (9 फरवरी) तीन देशों की विदेश यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी फिलिस्तीन, यूएइ और ओमान की यात्रा तय करने जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वह भारत और खाड़ी देशों के बीच व्यापार, निवेश, सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों पर जोर देंगे। उनकी यह विदेशी यात्रा नौ फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगी।

 मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और इन देशों के बीच व्यापार, निवेश, सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, ऊर्जा समेत द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया जाएगा। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार का कहना है कि मोदी की इन तीन देशों की यात्रा को जमीन के साथ नौवहन सहयोग, व्यापार, निवेश समेत सरकार के घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय एजेंडे को आगे बढ़ाने की पहल के रूप में देखना चाहिए।

वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान की यात्रा के दौरान पीएम खाड़ी क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मिलेंगे, जिसका लाभ भारत को आगे मिलेगा। इतना ही नहीं पीएम यूएई में छठे वर्ल्ड गवर्नमेंट शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में पीएममोदी ‘विकास के लिए प्रौद्योगिकी’ विषय पर संबोधन करेंगे। पीएम के इस संबोधन पर सभी देशों की निगाहें रहेंगी।

पीएम  मोदी अपनी यात्रा के दौरान10 फरवरी को फिलिस्तीन पहुंचेंगे, जहां वे फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात करेंगे। पीएम के रामल्ला की यात्रा के दौरान भारत और फिलिस्तीन के बीच पांच-छह अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"