लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी 22 जून को करेंगे अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित

By विनीत कुमार | Updated: June 2, 2023 21:59 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान 22 जून को अमेरिकी संसद के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। प्रतिनिधि सभा और सीनेट के शीर्ष नेताओं ने यह घोषणा की।

Open in App

वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जून को अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। अमेरिकी संसद के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

उन्होंने एक बयान में कहा, 'यूनाइटेड स्टेट्स हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और यूनाइटेड स्टेट्स सीनेट के द्विदलीय नेतृत्व की ओर से आपको (प्रधानमंत्री मोदी) गुरुवार, 22 जून को कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करना हमारे लिए सम्मान की बात है।'

इस बयान पर हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी, सीनेट के बहुमत नेता चक शूमर, सीनेट के रिपब्लिकन नेता मिच मैककोनेल और कांग्रेस के डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीस ने हस्ताक्षर किए।

यह दूसरी बार होगा जब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 22 जून को अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करेंगे, जिसमें राजकीय रात्रिभोज भी शामिल होगा।

मोदी सात साल पहले, अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले देश के पांचवें भारतीय प्रधानमंत्री थे। उनसे पहले, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 19 जुलाई 2005 को, अटल बिहारी वाजपेयी (14 सितंबर 2000), पी वी नरसिम्हा राव (18 मई 1994) और राजीव गांधी ने 13 जुलाई 1985 को संयुक्त सत्र को संबोधित किया था।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो