लाइव न्यूज़ :

PM Modi to visit Ukraine: यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदी, 21-23 अगस्त तक दौरा, क्या करेंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 19, 2024 19:35 IST

PM Modi to visit Ukraine: यात्रा मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के एक महीने बाद ही हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देPM Modi to visit Ukraine: 30 से अधिक वर्षों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन का दौरा करेगा।PM Modi to visit Ukraine: 23 अगस्त को यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा करेंगे।PM Modi to visit Ukraine: यात्रा नेताओं के बीच हाल की उच्च स्तरीय बातचीत पर आधारित होगी।

PM Modi to visit Ukraine: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीयूक्रेन का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा कि रूस के साथ संघर्ष के बाद युद्धग्रस्त देश यूक्रेन की पहली यात्रा है। यह यात्रा मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के एक महीने बाद ही हो रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह पोलैंड भी जाएंगे। मोदी 21 से 23 अगस्त तक दोनों देशों का दौरा करेंगे। लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के निमंत्रण पर इस सप्ताह के अंत में शुक्रवार, 23 अगस्त को यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कीव यात्रा से कुछ दिन पहले भारत ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन संकट का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने में योगदान देने को इच्छुक है। मोदी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ वार्ता करने के लिए 23 अगस्त को यूक्रेन की राजधानी की यात्रा करेंगे।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत हमेशा से यूक्रेन में संघर्ष को सुलझाने के लिए कूटनीति और वार्ता की हिमायत करता रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष पर भी चर्चा होगी। लाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत के रूस और यूक्रेन, दोनों देशों के साथ संबंध हैं। मोदी यूक्रेन की यात्रा से पहले पोलैंड जाएंगे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि 23 अगस्त को यूक्रेन के राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा करेंगे। हमारे द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास में यह किसी भारतीय प्रधान मंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है। यात्रा के दौरान ज़ेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होगी। कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होंगे।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा कि हमारे राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद 30 से अधिक वर्षों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन का दौरा करेगा। यह यात्रा नेताओं के बीच हाल की उच्च स्तरीय बातचीत पर आधारित होगी।

प्रधानमंत्री मोदी की कीव की आगामी यात्रा पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष चर्चा का हिस्सा बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन जाएंगे और यह एक महत्वपूर्ण दौरा होगा। फरवरी 2022 में रूस द्वारा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद यह युद्धग्रस्त देश की उनकी पहली यात्रा होगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयूक्रेनव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील