लाइव न्यूज़ :

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ करेंगे ऑनलाइन बैठक

By भाषा | Updated: April 11, 2022 06:53 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जो बाइडन के बीच बातचीत में यूक्रेन संकट, दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति सहित कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और अमेरिका के बीच ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता के चौथे सत्र से पहले पीएम नरेंद्र मोदी और जो बाइडन के बीच बैठक।यूक्रेन संकट, दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति आदि मुद्दों पर हो सकती है बात।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने के साथ ही यूक्रेन संकट, दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति आदि पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने इस ऑनलाइन बैठक के बारे में घोषणा रविवार को की। दोनों नेताओं के बीच यह ऑनलाइन बैठक सोमवार को वाशिंगटन में भारत और अमेरिका के बीच ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता के चौथे सत्र से पहले होगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ 11 अप्रैल को वाशिंगटन में इस वार्ता के चौथे सत्र के तहत बातचीत करेंगे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन बैठक के दौरान मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने के साथ ही दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत के हालिया घटनाक्रम और पारस्परिक हित के वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘ऑनलाइन बैठक दोनों पक्षों को द्विपक्षीय व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से अपने नियमित और उच्च स्तरीय संपर्क को जारी रखने में सक्षम बनाएगी।’’

पीएम मोदी और बाइडन के बीच बैठक पर व्हाइट हाउस का बयान

इस बीच वाशिंगटन से प्राप्त खबर के अनुसार व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन हमारी सरकारों, अर्थव्यवस्थाओं और हमारे लोगों के बीच संबंधों को और गहरा करने के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि बाइडन और मोदी इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनमें कोविड-19 महामारी, जलवायु संकट का मुकाबला करना, वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा, लोकतंत्र और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाये रखना शामिल हैं। दोनों नेताओं के बीच ऑनलाइन बैठक यूक्रेन संकट को लेकर भारत के रुख और रूस से रियायती दर पर तेल खरीदने के भारत के फैसले को लेकर अमेरिका में कुछ चिंता के बीच होगी।

साकी ने कहा कि दोनों नेता हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे के विकास और उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे के बारे में जारी बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पक्ष यूक्रेन के खिलाफ रूस के क्रूर युद्ध के परिणामों और ऊर्जा एवं खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों जैसे मुद्दों से निपटने के लिए करीबी समन्वय जारी रखेंगे।’’

बाइडन ने इससे पहले मार्च में क्वाड के अन्य नेताओं के साथ मोदी से बातचीत की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘भारत के रूस के साथ स्थापित आर्थिक संबंध हैं और वर्तमान परिस्थितियों में हमारा ध्यान इन स्थापित आर्थिक संबंधों को स्थिर बनाए रखने पर है।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजो बाइडनअमेरिकारूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत