लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर फॉलो किए जाने वालों में पीएम मोदी तीसरे बड़े नेता, जानें किनसे अभी भी हैं पीछे ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 11, 2018 04:06 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पोप फ्रांसिस के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले तीसरे सबसे बड़े नेता हैं।

Open in App

जेनेवा, 11 जुलाई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पोप फ्रांसिस के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले तीसरे सबसे बड़े नेता हैं। पीएम मोदी विश्व में तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। मोदी को व्यक्तिगत तौर पर फॉलो करने वाले लोगों की संख्या जहां 4.3 करोड़ हैं वहीं संस्थागत तौर पर उनको फॉलो करने वालों की संख्या 2.6 करोड़ है। इस बात का खुलासा  डिजिटल प्लेटफार्म 'टिप्लोमेसी' की रिपोट में हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय संगठनों और सरकारों की डिजिटल नीति को प्रोत्साहित करने वाले डिजिटल प्लेटफार्म 'टिप्लोमेसी' की रिपोर्ट ने पीएम मोदी को तीसरा स्थान दिया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 12 महीनों के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने 26.4 करोड़ पारस्परिक संवाद किए, जो पीएम मोदी के 5.2 करोड़ संवादों की तुलना में पांच गुना अधिक है।

खबर के अनुसार इस रिपोर्ट को पेश करने से पहलेटिप्लोमेसी ने 187 देशों के राज्य और केंद्र की सरकार के नेताओं के 951 ट्विटर अकाउंट का अध्ययन किया था। इनमें 372 व्यक्तिगत थे जबकि 579 व्यवसायिक अकाउंट थे।  इस लिस्ट में पीएम मोदी के अलावा देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व जार्डन की महारानी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति शामिल हैं। 

इसके मुताबित सुषमा स्वराज एकमात्र विदेश मंत्री हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा 1.1 करोड़ लोग फालो करते हैं। उनके अलावा कोई भी देशा नहीं है। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट (2.3 करोड़) को जहां पांचवां स्थान मिला है वहीं व्हाइट हाउस के ट्विटर एकाउंट को (1.7 करोड़) सूची में छठा स्थान मिला है।

विश्व के 69 नेताओं के एक करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हैं। लाओस, मउरिटियान, निकारागुआ, उत्तर कोरिया, स्वाजीलैंड और तुर्कमेनिस्तान की सरकारों की सोशल मीडिया ट्विटर पर कोई उपस्थिति नहीं है। ऐसे में इस लिस्ट के सामने आने के बाद एक बार फिर से साफ हो गया है कि पीएम मोदी के चाहने वालों की लिस्ट कितनी लंबी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसुषमा स्वराजट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"