लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह: दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंद, दस हजार जवान तैनात

By भाषा | Updated: May 30, 2019 06:10 IST

समारोह से एक दिन पहले जारी एक यातायात परामर्श में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को शाम चार बजे से रात नौ बजे तक नयी दिल्ली जिले में कई सड़कें बंद रहेंगी और मोटर वाहन चालक इन सड़कों पर आने से बचें।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमानों, मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुये राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुये दिल्ली पुलिस एवं सुरक्षा बलों के दस हजार जवानों को तैनात किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई महत्वपूर्ण जगहों पर त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को तैनात किया गया है और महत्वपूर्ण भवनों पर अचूक निशानेबाजों को तैनात किया गया है।

बृहस्पतिवार को मोदी के शपथ ग्रहण से पूर्व राजघाट, सदैव अटल समाधि और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भवनों का दौरा करने की संभावना है। उन्होंने बताया, ‘‘शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुये दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के दस हजार जवानों को तैनात किया गया है।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि करीब दो हजार जवानों को मोदी और विदेशी मेहमानों के आवागमन के मार्ग पर तैनात किया गया है। मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शाम सात बजे शपथ लेने का कार्यक्रम है।

समारोह से एक दिन पहले जारी एक यातायात परामर्श में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को शाम चार बजे से रात नौ बजे तक नयी दिल्ली जिले में कई सड़कें बंद रहेंगी और मोटर वाहन चालक इन सड़कों पर आने से बचें।

यातायात को लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं और यातायात परामर्श जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि आमंत्रित लोगों और जनता के लिए निर्देश संकेतक लगाए गए हैं। सभी मोटर वाहन चालकों को ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष