लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- बहरीन में भी जल्द शुरू होगा रुपे कार्ड

By भाषा | Updated: August 25, 2019 05:14 IST

रुपे कार्ड सभी भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थानों में इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की सुविधा प्रदान करता है। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में रुपे कार्ड की शुरुआत की थी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बहरीन में भी जल्द ही रुपे कार्ड चल सकेगा। भारतीय प्रवासियों को कम खर्च पर बिना परेशानी के पैसे का लेनदेन करने के लिए इस खाड़ी मुल्क के साथ एक समझौता किया गया है। रुपे कार्ड की योजना की शुरुआत 2012 में की गई थी। इसका मकसद भुगतान की घरेलू, खुली और बहुपक्षीय प्रणाली के भारतीय रिज़र्व बैंक के दृष्टिकोण को पूरा करना था।

मोदी ने बहरीन नेशनल स्टेडियम में इकट्ठा हुए हज़ारों भारतीयों से कहा, ‘‘ मुझे खुशी है कि आप बहरीन में जल्द ही रुपे कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे। आज रुपे कार्ड के इस्तेमाल को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा इरादा आपको रुपे कार्ड के माध्यम से भारत में अपने घर तक पैसे भेजने की सुविधा प्रदान करना है। अब आप कह सकेंगे कि ‘‘बहरीन- पे विद रुपे’।’’

रुपे कार्ड सभी भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थानों में इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की सुविधा प्रदान करता है। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में रुपे कार्ड की शुरुआत की थी। यूएई इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की भारतीय स्वदेशी प्रणाली को शुरू करने वाला पश्चिम एशिया का पहला देश बना गया है। भारत इससे पहले सिंगापुर और भूटान में रुपे कार्ड को शुरू कर चुका है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबहरीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर