लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी अब नहीं रहे चौकीदार, कारण बताते हुए समर्थकों को भी दी नाम बदलने की सलाह

By रजनीश | Updated: May 23, 2019 18:48 IST

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में लिखा- सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत।  हम साथ बढ़ेंगे। हम साथ मिलकर एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माम करेंगे। भारत एक बार फिर जीता।

Open in App

लोकसभा चुनाव के नतीजों से साफ हो रहा है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। खुद की और पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त पीएम मोदी ने ट्वीटर हैंडल से अपने नाम से पहले चौकीदार शब्द हटा लिया है साथ ही अपने समर्थकों से भी चौकीदार शब्द हटाने के लिए कहा है।

एक ट्वीट कर पीएम मोदी ने कहा कि अब चौकीदार की भावना को अगले स्तर पर ले जाने का समय आ गया है। इस भावना को हर पल जिंदा रखें और भारत की प्रगति के लिए काम करना जारी रखें। मेरे ट्वीटर से चौकीदार शब्द हट रहा है लेकिन यह मेरा एक अभिन्न हिस्सा है। आप सब भी ऐसा ही करें।

पीएम मोदी ने कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा- सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत।  हम साथ बढ़ेंगे। हम साथ मिलकर एक मजबूत और समावेशी भारत का निर्माम करेंगे। भारत एक बार फिर जीता।

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- थैंक्यू इंडिया। हमारे गठबंधन में विश्वास रखना हमें अधिक काम करने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की ताकत देता है। मैं बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को उनके दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत के लिए सैल्यूट करता हूं। वो हमारे विकास को एजेंडे को घर-घर पहुंचाने गए।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने चौकीदार बन राष्ट्र सेवा किया। चौकीदार, भारत को जातिवाद, सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार और बुराईयों से बचाने का शक्तिशाली प्रतीक बन गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर