लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का इंटरव्यूः मैं हिंदू और मुसलमान देखकर नहीं, देश के सभी नागरिकों के लिए काम करता हूं

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 5, 2019 08:18 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश को पहली बार पता चला है कि कांग्रेस की सोच वाली सरकार और बिन कांग्रेस की सोच वाली सरकार में क्या अन्तर है। पढ़िए एबीपी न्यूज को दिए उनके इंटरव्यू की प्रमुख बातें...

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टो, वंशवाद समेत अपने 60 महीने के काम-काज पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि पुलवामा आतंकी हमले के वक्त वो फिल्म की शूटिंग क्यों कर रहे थे। इसके अलावा बालाकाट एयर स्ट्राइक के दौरान अपनी हालात की जानकारी भी दी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर विभाजनकारियों की भाषा बोलने का आरोप लगाया। लोकसभा चुनाव से पहले एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से एक गंभीर मैनिफेस्टो की अपेक्षा थी लेकिन उन्होंने शॉर्ट कट अपनाया है। उन्होंने कहा कि मैंने पिछली चुनाव में लोगों से कहा था कि आपने 60 साल का शासनकाल देखा है। मुझे 60 महीने दीजिए। लोग काम से संतुष्ट हैं। पढ़िए, पीएम नरेंद्र मोदी के एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू की प्रमुख बातेंः-

PM Narendra Modi Interview Highlights

- मैं हिंदू और मुसलमान देखकर नहीं, देश के सभी नागरिकों के लिए काम करता हूं। उन्होंने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ काम करते हैं।

- गाली को गहना बनाना मेरी ताकत है। क्योंकि मैं तलवार की नोंक पर चलने वाला इंसान हूं और मुझे मालूम है कि झूठ -झूठ होता है और उस झूठ का जवाब कैसे देना है। गाली को गहना बनाने के लिए अपने भीतर हिम्मत होनी चाहिए।

- उमर अब्दुल्ला कहते हैं कि देश में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए। अब कांग्रेस पार्टी को जबाव देना पड़ेगा कि आपका साथी कह रहा है कि दो प्रधानमंत्री होने चाहिए तो आपका स्टैंड क्या है?

- बालाकोट में हमारे जवानों की जिंदगी दांव पर लगी थी, तो मैं कैसे सो सकता हूं। सुबह उन्होंने 3.40 पर मुझे बताया की सब हो गया है। लेकिन मैं उसके बाद भी नहीं सोया और सोशल मीडिया पर देखने लगा की क्या दुनिया में इसपर कोई हलचल हुई है या नहीं।

- पीएम मोदी ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के वक्त उनका पहले का शिड्यूल तय था। उसी के अनुरूप वो शूटिंग कर रहे थे। चीज़ों से निपटने का तरीका होता है। पीएम मोदी ने 2013 की बिहार की रैली का एक उदाहरण भी दिया।

- पहली बात तो बालाकोट पर सबसे बड़ा सबूत पाकिस्तान ने ट्वीट करके दिया, उन्होंने ही बयान दिया कि भारतीय सेना यहां आई और हमला करके गयी। कितने मरे, कौन मरे अब इसपर अगर कोई विवाद कर रहा है, तो उसे करने दें।

- मैं लोगों के बीच जाकर सबसे पहले देश के मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं, क्योंकि मैंने पिछली चुनाव में लोगों से कहा था कि आपने 60 साल का शासनकाल देखा है। मुझे 60 महीने दीजिए। अब मैं जाकर याद दिलाता हूं कि मैंने आपसे 60 महीने मांगे थे और अगर आपको मेरे 60 महीनों के काम से संतोष है तो उसका श्रेय मुझे नहीं आपको जाता है।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं ये पब्लिकली कहता हूं कि हमारे देश में आजादी के बाद सिर्फ दो प्रधानमंत्री ऐसे बने हैं, जो कांग्रेस गोत्र के नहीं हैं। बाकी जितने लोग बने किसी और दल से बने होंगे लेकिन उनका सबका गोत्र कांग्रेस रहा है। एक अटल बिहारी वाजपेयी और दूसरे नरेंद्र मोदी।

- कांग्रेस जैसी पार्टी के पास से एक मैच्योर घोषणापत्र की अपेक्षा होना बहुत स्वाभाविक है। कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र ने बहुत निराशा पैदा की है, अच्छा होता कि वो बीजेपी से भी शानदार चीजें लेकर आती, लोकतंत्र में अच्छा होता है लेकिन उसके बजाय उन्होंने शॉर्टकट ले लिया।

- कांग्रेस के मैनिफेस्टो को ढकोसला पत्र कहने के पीछे मेरा दर्द हुआ कि कांग्रेस जैसी पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर घोषणापत्र में ऐसी बात कर रही है। देश की सेना को इतना जलील करें, बलात्कार के आरोप वाली बातें करें, ऐसा शोभा देता है क्या?

- आज पाकिस्तान जिस प्रकार से घटनाएं कर रहा है, जो सेपरेटिस्ट लोग भाषा बोलते हैं, जो पाकिस्तान स्पॉन्सर्ड भाषा है। उस भाषा की अगर कांग्रेस घोषणापत्र में बू आती है, तो देश के सुरक्षाबलों के जवानों को आप कितना डिमोरलाइज कर रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब