लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का वादा- हर जिले में बनेगा एक मेडिकल कालेज, एक अस्पताल और आरोग्य केंद्र

By भाषा | Updated: August 23, 2018 23:11 IST

प्रधानमंत्री ने जूनागढ़ में 300 बिस्तरों वाले गुजरात मेडिकल एंड एजुकेशन रिसर्च सोसायटी हास्पिटल का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘देश का स्वास्थ्य क्षेत्र पिछले कुछ सालों से बड़े बदलाव से गुजर रहा है जिसके तहत केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाएं पेश की हैं।’’ 

Open in App

जूनागढ़ (गुजरात), 23 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार देश के हर जिले में एक मेडिकल कालेज और एक अस्पताल खोलना चाहती है और साथ ही उसकी योजना कई ग्रामीण इलाकों में 1.5 लाख ‘‘आरोग्य केंद्र’’ खोलने की है।प्रधानमंत्री ने जूनागढ़ में 300 बिस्तरों वाले गुजरात मेडिकल एंड एजुकेशन रिसर्च सोसायटी हास्पिटल का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘देश का स्वास्थ्य क्षेत्र पिछले कुछ सालों से बड़े बदलाव से गुजर रहा है जिसके तहत केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाएं पेश की हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस साल के बजट में पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि हम हर तीन संसदीय क्षेत्रों में एक बड़ा अस्पताल खोलेंगे जिससे एक मेडिकल कालेज संबद्ध होगा। हमारा मकसद हर संसदीय क्षेत्र में एक बड़ा अस्पताल और उससे संबद्ध मेडिकल कालेज खोलने का है और उसके बाद हम इस योजना को हर एक जिले में लागू करेंगे।’’  मोदी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सरकार की योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.5 लाख आरोग्य केंद्र खोलने की है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?