लाइव न्यूज़ :

जैन मुनि तरुण सागर के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 1, 2018 12:11 IST

पीएम मोदी कहा कि जैन मुनि की नेक शिक्षा लोगों को प्रेरित करती रहेगी। मोदी ने कहा, “जैन समुदाय और उनके असंख्य अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैन धर्मगुरूतरुण सागर महाराज के निधन पर शनिवार को शोक जताते हुए समाज में उनके योगदान का उल्लेख किया। मोदी ने ट्वीट किया, “मुनि तरूण सागर जी महाराज के असमय निधन से बेहद दुखी हूं। हम उनके समृद्ध आदर्शों, करुणा और समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे। जैन समुदाय और उनके असंख्य अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

उन्होंने कहा कि जैन मुनि की नेक शिक्षा लोगों को प्रेरित करती रहेगी। बता दें कि प्रसिद्ध जैन मुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन दिल्ली के शाहदरा के कृष्णा नगर में शनिवार की सुबह साढ़े तीन में हुआ है। जैन मुनि तरुण सागर पिछले कुछ दिनों से पीलिया की बीमारी से पीड़ित थे। दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि उन पर दवाओं का असर होना बंद हो गया था, जिसके बाद जैन मुनि ने इलाज कराने से मना कर दिया था।

आज दोपहर तीन बजे जैन मुनि तरुण सागर का अंतिम संस्कार दिल्ली मेरठ हाइवे स्थित तरुणसागरम तीर्थ पर होगा।उनकी अंतिम यात्रा दिल्ली के राधेपुर से शुरू होकर 28 किमी दूर तरुणसागरम पर पहुंचेगी। जैन मुनि का जन्म साल 1967 में 26 जून को मध्य प्रदेश के दमोह में हुआ था। साल 1981 में उन्होंने ने अपना घर छोड़ दिया था और छत्तीसगढ़ के में जाकर दीक्षा ले ली। 

समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ

टॅग्स :तरुण सागरनरेंद्र मोदीजैन धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर