लाइव न्यूज़ :

मोदी के नए मंत्री कार्यभार संभालते ही एक्शन में, किसान, छोटे व्यापारियों से लेकर शहीद के बच्चों के लिए बढ़ाई स्कॉलरशिप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2019 20:31 IST

Open in App

मोदी सरकार की नई कैबिनेट की पहली बैठक के बाद कई फैसले लिए गए हैं। जिसमें 'पीएम स्कॉलरशिप स्कीम' , प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजान,  छोटे व्यापारियों के पेंशन योजना शामिल है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभालने के बाद पहले फैसले के रूप में 'पीएम स्कॉलरशिप स्कीम' में बड़े बदलाव को मंजूरी दी है। छात्रवृत्ति के तहत लड़कों को मिलने वाली स्कॉलरशिप को 2000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है और लड़कियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप को 2250 रुपये से बढ़कार 3000 रुपये कर दी गई है।

 केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, किसानों को हर साल 3000 रुपये की पेंशन, 60 साल पूरे होने पर 3000 रुपया मासिक पेंशन प्राप्ति होगी। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- पशुओं का टीकाकरण कराएगी केंद्र सरकार। प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता में बताया छोटे व्यापारियों के लिए मोदी सरकार की पेंशन योजना भी है। 

30 मई को राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी सहित कुल 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी। जिसमें 24 कैबिनेट 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। शुक्रवार को सभी शपथ लेने वाले मंत्रियों के मंत्रालयों का आवंटन हुआ। अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की विभाग सौंपा गया है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया। नितिन गडकरी को सड़क एवं परिवह मंत्री बनाया गया है। 

 

31 May, 19 08:25 PM

5 जुलाई को सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी।

 सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी दी है कि 5 जुलाई को सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। 17 जून से 26 जुलाई तक संसद का सत्र चलेगा। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने एक फरवरी 2019 को पेश किया था।

31 May, 19 08:12 PM

मोदी सरकार की नई कैबिनेट की पहली बैठक के बाद लिए गए ये अहम फैसले 

- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, किसानों को हर साल 3000 रुपये की पेंशन, 60 साल पूरे होने पर 3000 रुपया मासिक पेंशन प्राप्ति होगी। 

- सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- पशुओं का टीकाकरण कराएगी केंद्र सरकार।  

- प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता में बताया छोटे व्यापारियों के लिए मोदी सरकार की पेंशन योजना भी है। 

- पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभालने के बाद पहले फैसले के रूप में 'पीएम स्कॉलरशिप स्कीम' में बड़े बदलाव को मंजूरी दी है। छात्रवृत्ति के तहत लड़कों को मिलने वाली स्कॉलरशिप को 2000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है और लड़कियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप को 2250 रुपये से बढ़कार 3000 रुपये कर दी गई है।

31 May, 19 07:47 PM

कैबिनेट की पहली बैठक के बाद पीएम किसान सम्मान योजना का दायरा बढ़ा गया

कैबिनेट की पहली बैठक के बाद पीएम किसान सम्मान योजना का दायरा बढ़ा गया है। जिसके बाद अब 15 करोड़ किसानों को फायदा मिलेगा। पहले 12 करोड़ किसानों को इसका फायदा होता था। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।

 

31 May, 19 07:03 PM

मोदी कैबिनेट की पबली बैठक खत्न हो गई

मोदी कैबिनेट की पबली बैठक खत्न हो गई है। शाम 7.30 कैबिनेट के फसलों पर जानकारी दी जाएगी। 

31 May, 19 06:36 PM

जारी है नई मोदी कैबिनेट की पहली बैठक

जारी है नई मोदी कैबिनेट की पहली बैठक, देखें वीडियो 

31 May, 19 06:04 PM

पीएमओ में महात्मा गांधी और सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर पीएम मोदी ने शुरू किया काम

देखिए, पीएमओ में महात्मा गांधी और सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरू किया काम।

31 May, 19 05:47 PM

मोदी कैबिनेट का पहला फैसला, शहीद के बच्चों के लिए बढ़ाई स्कॉलरशिप

पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभालने के बाद पहले फैसले के रूप में 'पीएम स्कॉलरशिप स्कीम' में बड़े बदलाव को मंजूरी दी है। 

लड़कों के लिए 2000 से 2500 लड़कियों के लिए 2250 से 3000

31 May, 19 05:48 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभाला कार्यभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभाला कार्यभार

31 May, 19 05:33 PM

स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह भी कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे

स्मृति ईरानी और राजनाथ सिंह भी कैबिनेट बैठक के लिए पहुंच चुके हैं।

31 May, 19 05:28 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी कैबिनेट बैठक लिए पहुंच चुकी हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी कैबिनेट बैठक लिए पहुंच चुकी हैं। 

31 May, 19 05:25 PM

मुख्तार अब्बास नकवी, गिरिराज सिंह भी कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे

मुख्तार अब्बास नकवी, गिरिराज सिंह, और धर्मेंद्र प्रधान भी कैबिनेट बैठक के लिए पहुंच चुके हैं।   

31 May, 19 05:24 PM

कैबिनेट की बैठक के लिए पहुंचे पीएम मोदी

दिल्लीः कैबिनेट की बैठक के लिए पीएम मोदी भी पहुंचे चुके हैं। 

31 May, 19 05:10 PM

कैबिनेट बैठक के लिए पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

कैबिनेट बैठक के लिए गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे चुके हैं। बैठक थोड़े देर में शुरू होने वाली है। 

31 May, 19 05:00 PM

रामविलास पासवान ने संभाला उपभोक्ता, खाद्य और जनवितरण मामलों के मंत्रालय का कार्यभार

रामविलास पासवान ने संभाला उपभोक्ता, खाद्य और जनवितरण मामलों के मंत्रालय का कार्यभार।

31 May, 19 04:58 PM

मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री का कार्यभार संभाला।

मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री का कार्यभार संभाला।

31 May, 19 04:58 PM

प्रकाश जावड़ेकर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला।

प्रकाश जावड़ेकर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कार्यभार संभाला।

31 May, 19 04:54 PM

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संभाला पीएमओ के राज्यमंत्री का कार्यभार।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संभाला पीएमओ के राज्यमंत्री का कार्यभार। 

31 May, 19 03:42 PM

गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में श्रम शक्ति भवन में जल शक्ति मंत्रालय का कार्यभार संभाला  

31 May, 19 03:41 PM

दिल्ली: रमेश पोखरियाल निशंक ने मानव संसाधन मंत्रालय का कार्यभार संभाला  

31 May, 19 03:28 PM

निर्मला सीतारमण ने वित्ती मंत्री के तौर संभाला कार्यभार  

31 May, 19 03:23 PM

यहां देखिए किसे मिला और कौन सा मंत्रालय- पूरी लिस्ट देखें 

31 May, 19 02:00 PM

रमेश पोखरियाल को मिला मानव संसाधन विकास मंत्रालय

उत्तराखण्ड की हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे रमेश पोखरियाल 'निशंक' को मानव संसाधन मंत्री बनाया गया है।

 

31 May, 19 01:56 PM

पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए

भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह को नरेंद्र मोदी सरकार में सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं रामदास अठावले को सामाजिक न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे अनुराग ठाकुर को वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।  

 

31 May, 19 01:48 PM

पशुपालन मंत्रालय मिलने पर बोले गिरिराज सिंह, 'मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे निभाऊंगा'

बिहार के बेगूसराय से कन्हैया कुमार को भारी अंतर से चुनाव हराकर लोकसभा पहुंचे गिरिराज सिंह को नरेंद्र मोदी सरकार में पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। 

 

31 May, 19 01:46 PM

नई नरेंद्र मोदी सरकार में प्रताप चंद्र सारंगी को छोटे, मझले और कुटिर उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है

प्रताप चंद्र सारंगी को लघु, छोटे और मझोले उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। 

 

31 May, 19 01:29 PM

किरेन रिजीजू ये खेल और युवा कार्य राज्यमंत्री होंगे । इसके अलावा जितेंद्र सिंह पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्रालय (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार) में होंगे। गिरिराज सिंह को पशुपालन विभाग के मंत्री होंगे।  

31 May, 19 01:26 PM

रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन मंत्रालय सौंपा गया है। अर्जुन मुंडा आदिवासी मामलों के मंत्री होंगे।

31 May, 19 01:25 PM

आज शाम 5.30 बजे मोदी मंत्रिमंडल के नये मंत्रियों की बैठक होगी। हरसिमरत कौर बादल को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री का मंत्रालय सौंपा गया है। 

31 May, 19 01:17 PM

नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय, रविशंकर प्रसाद कानून मंत्री होंगे।

31 May, 19 01:16 PM

मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, प्रहलाद जोशी को कोल मंत्रालय, महेंद्र माथ पांडेय को कौशल विकास और उद्यम विभाग सौंपा गया है।  

31 May, 19 01:11 PM

प्रकाश जावडेकर को पर्यावरण मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय मिला है। पीयूष गोयल रेल मंत्री होंगे।  

31 May, 19 01:09 PM

नितिन गडकरी को रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे मंत्रालय मिला। साथ ही गडकरी को माइक्रो स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई है।  

31 May, 19 01:00 PM

निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री होंगी।  

31 May, 19 12:57 PM

मोदी मंत्रिमंडल का बंटवारा हुआ। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय मिला। अमित शाह गृह मंत्री होंगे। एस जयशंकर विदेश मंत्री बनाये गये हैं।  

31 May, 19 12:04 PM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ से हैदराबाद में मिले। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।  

31 May, 19 11:13 AM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होनी है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा लिया था।  

31 May, 19 11:11 AM

दिल्ली हाई कोर्ट ने राकेश अस्थाना रिश्वत केस में सीबीआई को जांच के लिए और 4 महीने का समय दिया। सीबीआई ने ही आवेदन कर समय बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद कोर्ट मे यह फैसला दिया।  

31 May, 19 10:19 AM

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़ जारी है। एक और आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इस तरह अब तक दो आतंकी इस मुठभेड़ में मारे गये हैं।  

31 May, 19 10:18 AM

शेयर बाजार में शुक्रवार सुबह उछाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 40 हजार के पार पहुंचा 

31 May, 19 10:17 AM

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को शोपियां जिले के द्रागड सुगन एरिया में अंजाम दिया। फिलहाल, इस बारे में और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। दो दिन पहले भी बुधवार को सुरक्षाबलों ने शोपियां में ही एक आतंकी को मारा था।  

31 May, 19 10:16 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नये कैबिनेट की पहली बैठक आज होगी।  

31 May, 19 10:15 AM

दिल्ली: एडमिरल करमबीर सिंह बने नौसेना के अगले प्रमुख, संभाली कमान  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहनेवीबिहारपटनाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआरोप-प्रत्यारोप में ही सीमित होती राजनीति, किसी विषय पर मतभेद हो ही नहीं तो फिर बहस क्यों?

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारतWATCH: राहुल गांधी ने टी-शर्ट लुक छोड़कर खादी कुर्ता पहना, पॉलिटिकल मैसेज देने के लिए किया कपड़ों का इस्तेमाल

क्राइम अलर्टसुपौलः मौलवी और शादीशुदा महिला को आपत्तिजनक हालत पकड़ा, भीड़ ने पेड़ से बांधकर की पिटाई 

भारत50-100 ग्राम पी लेता है या पत्नी के लिए शराब लेकर जाने वाले को पकड़ना सरासर गलत?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा-धंधेबाज पर कार्रवाई करो, मजदूर को मत सताओ

भारत अधिक खबरें

भारतCensus 2027: भारत में पहली बार होगी डिजिटल जनगणना, 2027 में नए तरीके से होगा काम; जानें कैसे

भारतDelhi: होटलों में तंदूर में कोयले के इस्तेमाल पर रोक, खुले में कचरा जलाने पर लगेगा 5000 का जुर्माना; बढ़ते AQI पर सरकार सख्त

भारतट्रंप के टैरिफ लागू करने के बीच भारत-अमेरिका की आज ट्रेड वार्ता, दिल्ली में होगी बैठक

भारतGoa Fire Incident: लूथरा ब्रदर्स के बिजनेस पार्टनर को पुलिस ने पकड़ा, जारी था लुक आउट सर्कुलर

भारतजब सभी प्रशिक्षण लेते हैं, फिर नेता क्यों पुत्रों को वंचित रखते हैं ?